1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: गुजरात टाइटंस के लिए बुरी खबर, बीच सीजन में ही साथ छोड़ देगा यह स्टार खिलाड़ी

IPL 2023: गुजरात टाइटंस के लिए बुरी खबर, बीच सीजन में ही साथ छोड़ देगा यह स्टार खिलाड़ी

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Apr 21, 2023 10:39 pm IST,  Updated : Apr 21, 2023 10:39 pm IST

IPL 2023: डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को सीजन के बीच में ही एक बड़ा झटका लगने वाला है। एक स्टार खिलाड़ी टीम का साथ छोड़कर अपने देश लौटने वाला है।

Joshua Little- India TV Hindi
गुजरात टाइटंस, Joshua Little Image Source : AP

आईपीएल 2023 में अपनी पिछले सीजन की लय पाने के लिए जुटी गुजरात टाइटंस की टीम को बीच सीजन में ही एक बड़ा झटका लगने वाला है। अक्सर देखा जाता है कि खिलाड़ियों को नेशनल ड्यूटी के कारण आईपीएल छोड़कर जाना पड़ता है। ऐसा ही डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात के साथ होने जा रहा है। गुजरात टाइटंस की टीम के उस खिलाड़ी ने अभी तक शुरुआती पांच में से चार मैचों में 4-4 ओवर का कोटा पूरा करते हुए उपयोगी गेंदबाजी की है। इससे पहले टीम को पहले मैच के शुरुआती लम्हों में ही चोटिल हुए केन विलियमसन के पूरे टूर्नामेंट से बाहर होने पर बड़ा झटका लग चुका है।

हम बात कर रहे हैं आयरलैंड के जोशुआ लिटिल की जिन्हें फ्रेंचाइजी ने 4.4 करोड़ रुपए में मिनी ऑक्शन में अपने साथ जोड़ा था। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में हैट्रिक लेने वाले इस गेंदबाज पर आईपीएल ऑक्शन में जमकर बोली लगी थी। पर अब नेशनल ड्यूटी के आगे बीच सीजन ही अपनी टीम का साथ छोड़ना पड़ेगा। उन्होंने अभी तक गुजरात के लिए चार मैच खेले हैं जिसमें तीन विकेट उनके नाम दर्ज हैं। पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्हें मौका नहीं मिला था। खास बात यह थी कि वो मैच गुजरात की टीम हारी थी। अब उनका मई में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए आयरलैंड टीम में चयन हुआ है। इस कारण वह 5 मई को अपनी टीम गुजरात टाइटंस का साथ छोड़ देंगे।

Joshua Little
Image Source : PTIJoshua Little

गुजरात के अलावा इन 2 टीमों पर भी मुश्किल

हालांकि, यह सीरीज तीन मैचों की है जिसके मुकाबले 9, 12 और 14 मई को खेले जाएंगे। यानी इसके बाद लिटिल दोबारा से टीम के साथ जुड़ सकते हैं। पर इस दौरान वह तकरीबन चार मुकाबले टीम के लिए मिस करेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में कप्तान हार्दिक पंड्या किसे टीम में खिलाते हैं यह देखना काफी दिलचस्प होगा। इतना ही नहीं दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को भी झटका लग सकते हैं। दिल्ली से मुस्तफिजुर रहमान और केकेआर से लिट्टन दास भी इस सीरीज के लिए वापस लौट सकते हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सीधे क्वालिफिकेशन के लिहाज से भी आयरलैंड के लिए यह सीरीज जरूरी है। अगर आयरलैंड 3-0 से जीत जाती है तो साउथ अफ्रीका पर खतरा बन जाएगा।

बांग्लादेश सीरीज के लिए आयरलैंड का स्क्वॉड

एंड्रू बालबर्नी (कप्तान), मार्क एडेर, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलेनी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफेन डोहेनी, फिओन हैंड, ग्राहम ह्यूम, जोशुआ लिटिल, एंडी मैकब्राइन, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर, क्रेग यंग।

यह भी पढ़ें:-

IPL 2023: वीकेंड पर लगेगा हाईवोल्टेज मुकाबलों का तड़का, चारों मैच में उतरेंगे एक से बढ़कर एक स्टार्स

IPL 2023 Playoffs के शेड्यूल का ऐलान, जानें कहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

Asia Cup 2023 के वेन्यू पर पाकिस्तान का फाइनल फैसला! ODI वर्ल्ड कप को लेकर खड़ा हो गया बवाल

अर्जुन तेंदुलकर का डेब्यू देख सुनील गावस्कर को याद आया बेटे रोहन का पहला मैच, IPL में भी खेले इतने मैच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल