1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अब जोस बटलर भी बैठेंगे बाहर, सैमसन की राजस्थान रॉयल्स पर मंडराया बड़ा खतरा

अब जोस बटलर भी बैठेंगे बाहर, सैमसन की राजस्थान रॉयल्स पर मंडराया बड़ा खतरा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 07, 2023 08:06 pm IST,  Updated : Apr 07, 2023 08:06 pm IST

राजस्थान रॉयल्स के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर अब कई मुकाबलों से बाहर बैठ सकते हैं।

Jos Buttler- India TV Hindi
Jos Buttler Image Source : PTI

IPL 2023: आईपीएल 2023 में सभी टीमें अपने खिलाड़ियों की चोटों से परेशान हैं। आए दिन किसी ना किसी खिलाड़ी के चोटिल होने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए भी बुरी खबर सामने आई है। राजस्थान के स्टार ओपनर जोस बटलर पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए और अब इस खिलाड़ी के लिए आने वाले मैचों में खेल पाना काफी मुश्किल है।

कैच लेने के चलते चोटिल हुए बटलर

पंजाब किंग्स के खिलाफ शाहरुख खान को आउट करने के लिए कैच लेते समय बटलर की उंगली में चोट लग गई। वह जोर से भागे और कैच पूरा करने के लिए उसे स्लाइड लगानी पड़ी लेकिन इस प्रक्रिया में उनकी उंगली में चोट लग गई। बटलर को अपने बाएं हाथ की छोटी उंगली पर कई टांके लगवाने पड़े और इसलिए, वह पारी में देर से बल्लेबाजी करने आए। 

इसके बाद जब वो बल्लेबाजी करने आए तो नाथन एलिस के हाथों आउट होने से पहले वो सिर्फ 11 गेंदों पर 19 रन ही बना सके। उन्हीं के बारे में बातचीत करते हुए राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि जोस फिट नहीं थे। कैच के बाद उनकी उंगली में टांके लग रहे थे।

राजस्थान रॉयल्स को मिली हार 

पंजाब किंग्स ने राजस्थान राजस्थान रॉयल्स को जीतने के लिए 198 रनों का टारगेट दिया। शिमरोन हेटमायर और ध्रुव जुरेल की वजह से राजस्थान की टीम इस मैच को जीतने के करीब पहुंच गई थी। आखिरी ओवर में राजस्थान को जीतने के लिए 18 रनों की जरूरत थी, लेकिन पंजाब किंग्स की तरफ से सैम करन ने कमाल की गेंदबाजी की और मैच का रुख पंजाब की तरफ मोड़ दिया। इस ओवर में ही हेटमायर रन आउट हो गए। इसके बाद पंजाब ने 5 रनों से मैच जीत लिया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल