1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: अंतिम ओवर में 5 छक्के खाने वाले यश दयाल के लिए KKR ने दिया दिल छू लेने वाला मैसेज

IPL 2023: अंतिम ओवर में 5 छक्के खाने वाले यश दयाल के लिए KKR ने दिया दिल छू लेने वाला मैसेज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 10, 2023 07:41 pm IST,  Updated : Apr 10, 2023 07:41 pm IST

IPL 2023: केकेआर और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच के अंतिम ओवर में रिंकू सिंह ने यश दयाल को पांच छक्के जड़ टीम को मैच जिताया था।

IPL 2023, Yash Dayal, LSG vs GT- India TV Hindi
यश दयाल Image Source : TWITTER (KKR)

IPL 2023: आईपीएल 2023 का 13वां मुकाबला  केकेआर और गुजरात टाइटंस के बिच खेला गया। इस मैच में केकेआर ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया था। दोनों टीमों के बीच हुए इस मैच के अंतिम ओवर में हुए कारनामे को कोई शायद ही भूल सकेगा। जब केकेआर के रिंकू सिंह ने मैच के अंतिम पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाकर केकेआर को मैच जिताया था। उन्होंने गुजरात के तेज गेंदबाद यश दयाल के ओवर में पांच छक्के जड़े। जाहिर सी बात है कि ऐसे प्रदर्शन के बाद किसी भी गेंदबाज का मनोबल गिरेगा। लेकिन इसी बीच केकेआर की टीम ने यश दयाल का मनोबल बढ़ाया है। 

KKR का स्पेशल मैसेज

दयाल इस दिन को कभी याद नहीं करना चाहेंगे। आखिरी ओवर में 31 रन देने वाले गेंदबाज के लिए ट्विटर पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने लिखा कि चिन अप, लेड (बालक)। बस एक खराब दिन क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के लिए होता है। आप एक चैंपियन हैं, यश, और आप मजबूत वापसी करने वाले हैं। केकेआर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गुजरात जायंट्स ने भी उनके इस पोस्ट पर कमेंट किया है। केकेआर का ओर से किए गए इस पोस्ट की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अंतिम ओवर का रोमांच

आखिरी ओवर में केकेआर को जीत के लिए 29 रनों की जरूरत थी। दयाल द्वारा फेंके गए आखिरी ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव ने सिंगल लिया और आखिरी पांच गेंदों में 28 रन चाहिए थे, जिसे रिंकू सिंह ने दयाल के खिलाफ लगातार पांच छक्के जड़कर पूरा कर लिया। वह 21 गेंदों में एक चौके और छह छक्कों की मदद से 48 रन बनाकर नाबाद रहे। 25 वर्षीय रिंकू ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी अपने नाम किया। इस पारी के बाद रिंकू रातों रात स्टार बन गए। उनके लिए यहां तक का सफर आसान नहीं रहा। रिंकू के लाइफ से जुड़ी अन्य खबर नीचे दिए गए लिंक से पढ़े।

कौन हैं KKR के सुपरस्टार रिंकू सिंह? पिता गैस वेंडर, भाई ऑटो ड्राइवर; आसान नहीं रहा सफर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल