1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई इंडियंस की जीत के बाद भी इस बात से नाराज नजर आए रोहित शर्मा, कहा करना होगा सुधार

मुंबई इंडियंस की जीत के बाद भी इस बात से नाराज नजर आए रोहित शर्मा, कहा करना होगा सुधार

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : May 04, 2023 07:11 am IST,  Updated : May 04, 2023 08:35 am IST

IPL 2023 में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को हरा दिया। टीम की यह पांचवीं जीत है। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा अभी भी एक बात ने नाखुश हैं।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma and Piyush Chawla Image Source : AP

आईपीएल 2023 का 46वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई ने पंजाब को 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने लगातार दो मैचों में 200 से ज्यादा के टारगेट को चेज किया है। इस सीजन खराब शुरुआत के बाद भी मुंबई की टीम ने दमदार वापसी करते हुए 9 मैचों में 5 जीत दर्ज कर ली है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में मिली जीत के बाद अपने बल्लेबाजों की तारीफ की है। रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम इस सीजन में बेखौफ बल्लेबाजी की रणनीति लेकर मैदान पर उतरी थी और इसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है।

क्या बोले कप्तान रोहित शर्मा

रोहित ने मैच खत्म होने के बाद कहा कि जब हमने टी20 क्रिकेट खेलना शुरू किया तो 140-150 जिताने वाला स्कोर होता था लेकिन अब देखिए। इसके अलावा एक अतिरिक्त बल्लेबाज से काफी फर्क पड़ा है। मैने देखा कि इस आईपीएल में औसत स्कोर 180 है। सूर्यकुमार यादाव और ईशान किशन की बल्लेबाजी पर उन्होंने कहा कि सूर्या और किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की, वहीं टिम और तिलक ने फिनिशर की भूमिका निभाई। हमने सीजन से पहले ही तय किया था कि बेखौफ होकर खेलेंगे। नतीजे की चिंता नहीं करेंगे क्योंकि ऐसा करने पर रणनीति पर अमल नहीं कर सकेंगे। 

रोहित शर्मा ने 41 गेंद में 75 रन बनाने वाले ईशान किशन की तारीफ करते हुए कहा कि वह कद में छोटा है लेकिन उसमें काफी ताकत है। उसने आज जो शॉट खेले, वह उनका रोज अभ्यास करता है। मुंबई के खिलाफ लगातार चौथी बार 200 से अधिक का स्कोर बना है और रोहित ने स्वीकार किया कि इस पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें बीच के ओवरों में रनों पर रोक लगाना होगा। हमने तीन चार मैचों में 200 से ज्यादा रन दे डाले और अब इस पर गंभीरता से विचार करना होगा।

कैसा रहा मैच का हाल

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 214 रन बना डाले। इस दौरान लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा ने शानदार पारियां खेली। मुंबई के सामने 215 रनों का लक्ष्य दिया गया था। दूसरी पारी में मुंबई ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर इस टारगेट को चेज कर लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल