1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रणवीर सिंह पर चढ़ा IPL का बुखार, कहा कैमरुन ग्रीन और सैम करन से भी मजबूत है ये खिलाड़ी

रणवीर सिंह पर चढ़ा IPL का बुखार, कहा कैमरुन ग्रीन और सैम करन से भी मजबूत है ये खिलाड़ी

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Dec 22, 2022 07:10 pm IST,  Updated : Dec 22, 2022 11:15 pm IST

शुक्रवार को IPL की सभी दसों टीमों के बीच निलामी की जाएगी। इस निलामी से पहले बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

Ranveer Singh, Sam Curran, Cameron Green- India TV Hindi
रणवीर सिंह ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान Image Source : GETTY IMAGES, IPL

IPL 2023 धीरे-धीरे नजदीक आता जा रहा है। सभी टीमों के बीच शुक्रवार को आईपीएल के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की निलामी की जाएगी। टीमें मिनी ऑक्शन के दौरान अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर बोली लगाने को तैयार हैं। वहीं किस खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा बोली लगाई जाएगी इस पर भी सभी की निगाहें रहेंगी। आईपीएल 2023 के लिए नीलामी को कोच्चि में होने में 24 घंटे से कम का समय शेष रह गया है और फ्रैंचाइजी तथा फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। क्रिकेटरों के अलावा आईपीएल ऑक्शन का बुखार अब बॉलीवुड स्टारों पर भी चड़ गया है। 

क्या बोले रणवीर सिंह

क्रिकेट और आईपीएल के जुनूनी फैन फिल्म स्टार रणवीर सिंह ने आईपीएल नीलामी पर खुलकर बातचीत की। रणवीर ने इस दौरान यह भी कहा कि वो कौन-कौन से खिलाड़ी हैं जो सबसे ज्यादा महंगे बिक सकते हैं। उन्होंने कहा कि "मेरी नजर में आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में मुकाबला बेन स्टोक्स और सैम करन के बीच होगा। दोनों आलराउंडर हैं। करन ने अपनी शानदार फॉर्म दिखाई है जबकि बेन स्टोक्स भी बेहतरीन हैं। लेकिन मुझे लगता है कि स्टोक्स नीलामी में करन के मुकाबले कुछ महंगे साबित होंगे क्योंकि उन्होंने बड़े मंच पर बड़ी उपलब्धि हासिल करके दिखाई है।" रणवीर ने आगे कहा, "उनके पास चमक है और सुपरस्टार जैसी मौजूदगी तथा विशेषता है। मुझे लगता है कि स्टोक्स सबसे महंगे साबित होंगे।"

Kieron Pollard
Image Source : PTIKieron Pollard

पोलार्ड को बदलना मुश्किल 

उन्होंने मुंबई इंडियंस के बारे में बात की और बताया कि वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड को बदलना कितना मुश्किल होगा जो आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं। रणवीर ने कहा, "बेन स्टोक्स, सैम करेन और कैमरून ग्रीन के प्रति पूरा सम्मान रखते हुए मुझे नहीं लगता कि पोलार्ड का कोई विकल्प है। वह ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने मुंबई इंडियंस की समृद्ध विरासत बनाने में अभूतपूर्व योगदान दिया है।" आपको बता दे कि इसी साल कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास ले लिया और मुंबई की टीम ने उन्हें अपनी कोचिंग स्टाफ में शामिल कर दिया। आईपीएल 2023 में कीरोन पोलार्ड एक नई भुमिका में नजर आएंगे। कीरोन पोलार्ड के संन्यास लेने के बाद मुंबई को एक पर्फेक्ट ऑलराउंडर की तलाश है। ऐसे में कुछ ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर ऑक्शन के दौरान जमकर पैसे खर्ज किए जा सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल