1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले RCB ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज, यहां देखिए पूरी लिस्ट

IPL 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले RCB ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज, यहां देखिए पूरी लिस्ट

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Nov 15, 2022 08:52 pm IST,  Updated : Nov 15, 2022 08:52 pm IST

IPL 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले RCB के खिलाड़ियों की लिस्ट जारी हो चुकी है।

RCB- India TV Hindi
आरसीबी Image Source : IPL

IPL 2023 RCB Players list: आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपने खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज कर दिया है। पिछले साल क्वालीफायर्स में हार झेलने वाली आरसीबी की टीम इस साल एक बार फिर अपने पहले खिताब की उम्मीद लेकर आईपीएल में उतरेगी। आईपीएल 2023 सीजन के लिए होने वाले ऑक्शन से पहले इस टीम ने अपने 5 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इस रिपोर्ट में आपको आरसीबी की पूरी लिस्ट मिलने वाली है।

इन खिलाड़ियों को किया रिलीज

आरसीबी की टीम ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ को अपनी टीम से ट्रेड कर मुंबई इंडियंस के खेमे में भेजा। इसके अलावा इस टीम से अनीश्वर गौतम, चामा मिलिंद, लवनिथ सिसोदिया और शेरफेन रदरफोर्ड की भी छुट्टी हो चुकी है। ऐसे में कुल 5 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें आरसीबी की टीम ने इस साल ऑक्शन से पहले रिलीज किया है। वहीं उनके पर्स में अब 8.5 करोड़ से ज्यादा रुपये बचे हुए हैं। वहीं उनकी टीम में अभी भी दो विदेशी खिलाड़ियों का स्लॉट खाली है।

RCB की पूरी टीम

रिलीज किए गए खिलाड़ी: जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनीश्वर गौतम, चामा मिलिंद, लवनिथ सिसोदिया, शेरफेन रदरफोर्ड

ट्रेड होकर आए खिलाड़ी: NA

पर्स में शेष: 8.75 करोड़

विदेशी स्लॉट शेष: 2

मौजूदा टीम: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, ग्लेन मैक्सवेल, वनिन्दु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाशदीप सिंह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल