1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023 Mini Auction: नीलामी से पहले अंग्रेज खिलाड़ी का बड़ा बयान, कहा- अपने ही देश के इस प्लेयर से खतरा

IPL 2023 Mini Auction: नीलामी से पहले अंग्रेज खिलाड़ी का बड़ा बयान, कहा- अपने ही देश के इस प्लेयर से खतरा

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Dec 22, 2022 09:48 pm IST,  Updated : Dec 22, 2022 09:48 pm IST

आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन की शुरुआत दोपहर 2.30 से कोच्ची में होगी। इस बार कुल 405 खिलाड़ियों के नाम टेबल पर होंगी जिसमें से अधिकतम 87 की नीलामी होगी।

सैम करन और बेन स्टोक्स- India TV Hindi
सैम करन और बेन स्टोक्स Image Source : AP

IPL 2023 Mini Auction: आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में 24 घंटे से भी कम का समय शेष रह गया है। इस ऑक्शन के जो चर्चित नाम हैं उन्हीं में से दो नाम हैं इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और स्टार ऑलराउंडर सैम करन का। नीलामी से कुछ घंटों पहले ही भले सैम करन को लेकर कई अटकलें हो कि वह काफी पैसा बटोर सकते हैं लेकिन उन्हें अपने ही देश के एक खिलाड़ी से डर सता रहा है। करन का मानना है कि वह और उनकी टीम के एक और स्टार खिलाड़ी 2 करोड़ की एक ही ब्रैकेट में हैं तो ऐसे में यह उनके लिए मुश्किल भी बन सकता है।

अब आप सोच रहे होंगे कि करन को आखिर किसका डर सता रहा? तो वो नाम है उनकी ही टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स का। करन का मानना है कि, पहले से हम कुछ कह नहीं सकते। यह 23 तारीख को ही पता चलेगा कि उन्हें कितनी कीमत मिलती है। क्योंकि उनके ही 2 करोड़ के ब्रैकेट में बेन स्टोक्स और कई ऐसे खिलाड़ी हैं। दरअसल इस बार के ऑक्शन से पहले बेन स्टोक्स, कैमरून ग्रीन और सैम करन का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। यह तीनों ही खिलाड़ी 2 करोड़ के बेस प्राइज के साथ मार्क्वी लिस्ट में शामिल हैं।

सैम करन हुए नर्वस!

सैम करन शुक्रवार को कोच्चि में होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले नर्वस दिखे। उन्होंने टेलीग्राफ द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा,'मैं पिछले ऑक्शन्स में भी रहा हूं। आपके बेस प्राइज पर काफी कुछ निर्भर करता है। जब आपका नाम आए तो पहली चीज होती है कि आपका नाम चुन लिया जाए। मुझे इतनी उम्मीद है कोई तो मुझे खरीदेगा। लेकिन मैं बेन (Ben Stokes) और कई ऑलराउंडर्स के साथ एक ही ब्रैकेट (2 करोड़) में हूं तो कुछ भी हो सकता है। पाकिस्तान में शानदार प्रदर्शन करने वाले हैरी ब्रुक पर भी फ्रेंचाइजीज की नजरें होंगी।'

सैम करन
Image Source : APसैम करन

सैम करन को पंजाब किंग्स ने 2019 में 7.2 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था। वह उस नीलामी की तीसरी सबसे बड़ी बोली थी। फिर 2020 सीजन से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 5.5 करोड़ रुपए में खरीदा। उस वक्त करन का बेस प्राइज 1 करोड़ था। पिछला सीजन सैम करण नहीं खेले थे और ना ही मेगा ऑक्शन का हिस्सा थे। ऐसे में इस बार उन पर एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स बड़ा दांव खेल सकती है। ऐसा तब जब ड्वेन ब्रावो जैसे स्टार ऑलराउंडर ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है।

यह भी पढ़ें:-

IPL ऑक्शन से पहले 20 करोड़ में बिका ये खिलाड़ी? जानें क्या है पूरा सच

IPL ऑक्शन से पहले क्रिस गेल ने अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी पर लगाया आरोप, कहा कर दी नाइंसाफी

चीफ सेलेक्टर पद के लिए बोर्ड के पास आया तेंदुलकर, धोनी और इंजमाम का आवेदन?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल