1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: MS Dhoni ने बातों-बातों में किया खुलासा, बताया कब लेंगे रिटायरमेंट!

IPL 2023: MS Dhoni ने बातों-बातों में किया खुलासा, बताया कब लेंगे रिटायरमेंट!

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Apr 22, 2023 08:11 am IST,  Updated : Apr 22, 2023 09:55 am IST

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने अपने रिटायरमेंट प्लान को लेकर एक बड़ी बात कही है।

MS Dhoni, IPL 2023- India TV Hindi
एमएस धोनी Image Source : PTI

आईपीएल 2023 में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच ने सीएसके ने हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। इस साल सीएसके की यह चौथी जीत है। चेन्नई के चेपोक में खेले गए इस मुकाबले में सीएसके के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। चेपोक में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी हमेशा से फैंस की पहली पसंद रहे हैं। 

इस साल धोनी जिस भी स्टेडियम में खेल रहे हैं, वहां पर उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस भारी तादाद में पहुंच जा रहे हैं। साल 2020 में इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी के लिए फैंस का प्यार सालों-साल बढ़ता जा रहा है। इसी बीच सनराइजर्स के खिलाफ मिली जीत के बाद धोनी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बहुत बड़ा खुलासा कर दिया है।

क्या बोले धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने चेन्नई में दर्शकों से मिलने वाले प्यार से अभिभूत होकर कहा कि दो साल बाद यहां दर्शकों को मैदान में आकर मैच देखने का मौका मिला है और उनके सामने खेलना खास होता है। सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराने के बाद धोनी ने कहा कि "और क्या कहूं। सब कुछ कह चुका हूं। यह मेरे कैरियर का आखिरी दौर है। यहां खेलना अच्छा लगता है। दर्शकों ने हमें बहुत प्यार दिया है।" धोनी ने साफ कहा कि यह उनके करियर का आखिरी दौर है। धोनी के इन बातों से यह पता चल रहा है कि वह इस साल संन्यास ले सकते हैं।

धोनी के लिए फैंस का प्यार

धोनी ने मैच खत्म होने के बाद जैसे ही कहा कि यह उनके करियर का अंतिम दौर है, वैसे ही फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर इमोशन बातें लिखना शुरू कर दिया। धोनी के लिए फैंस का प्यार साफ तौर पर नजर आया। धोनी का नाम सोशल मीडिया पर पूरे दिन ट्रेंट कर रहा है। फैंस अभी भी नहीं चाह रहे हैं कि उनके थाला (एमएस धोनी) क्रिकेट से रिटायरमेंट ले। 41 साल की उम्र में भी माही पूरी तरह से मैदार पर फिट नजर आ रहे हैं। हालांकि वह इस साल अपने घुटने की चोट के कारण थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल