1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शाम 7:30 नहीं 6 बजे शुरू होगा IPL 2023, जानें क्या है पूरा शेड्यूल

शाम 7:30 नहीं 6 बजे शुरू होगा IPL 2023, जानें क्या है पूरा शेड्यूल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 29, 2023 09:04 pm IST,  Updated : Mar 30, 2023 12:37 pm IST

IPL 2023 का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले पहले दिन के पूरे शेड्यूल पर एक नजर डालें।

IPL 2023, CSK vs GT- India TV Hindi
IPL 2023, CSK vs GT Image Source : INDIA TV

IPL 2023 शुरू होने जा रहा है। लीग का पहला मुकाबला 31 मार्च को खेला जाएगा। आईपीएल के शेड्यूल के अनुसार लीग का पहला मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। लेकिन आपको बता दे कि आईपीएल के पहले दिन का कार्यक्रम शाम 6 बजे से ही शुरू हो जाएगा। आईपीएल हर साल की तरह इस साल भी ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन करने जा रहा है। आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में रश्मिका मंदाना, तमन्‍ना भाटिया जैसे स्‍टार अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे, वहीं टाइगर श्रॉफ,अरिजीत सिंह और कैटरीना कैफ भी समां बांधते हुए नजर आएंगे। हालांकि अभी तक इस बारे में बीसीसीआई की ओर से कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसी बीच आइए एक नजर डालें पहले दिन के पूरे शेड्यूल पर।

  • कब शुरू होगा आईपीएल 2023?

आईपीएल 2023 शुक्रवार, 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है। लीग का पहला मुकाबला इसी दिन खेला जाएगा।

  • कितने बचे शुरू होगा आईपीएल 2023?

आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी 31 मार्च को शाम 6 बजे से ही शुरू हो जाएगी। लेकिन मैच की पहली गेंद शाम 7:30 बजे डाली जाएगी। वहीं इस मैच का टॉस आधे घंटे यानी कि शाम 7 बजे किया जाएगा।

  • कहां होगी आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी?

आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। वहीं लीग का पहला मुकाबला भी यहीं खेला जाएगा।

  • किन टीमों के बीच होगा पहला मुकाबला?

आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

  • आईपीएल 2023 के ओपनिंग सेरेमनी को आप टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

टीवी के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास होने की वजह से आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी आप अपने टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर देख सकते हैं।

  • फोन पर कैसे देख सकेंगे आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी?

फोन पर आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी लाइव स्ट्रीमिंग ऐप जियो सिनेमा पर लाइव देख सकते हैं, वो भी बिल्कुल मुफ्त।

आईपीएल के पहले मैच में भिड़ने वाली दोनों टीमों के स्क्वॉड

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, बेन स्टोक्स, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, काइले जेमिंसन, निशांत सिंधू, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मतीशा पाथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर , प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्ष्णा, शेख रशीद, भगत वर्मा और अजय मंडल।

गुजरात टाइटंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), केन विलियमसन, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, शिवम मावी, यश दयाल, आर साई किशोर, अभिनव मनोहर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), जयंत यादव, विजय शंकर, केएस भरत (विकेटकीपर), मोहित शर्मा, दर्शन नालकांडे, उर्विल पटेल, साईं सुदर्शन, प्रदीप सांगवान, राशिद खान, डेविड मिलर, अल्जारी जोसेफ, जोश लिटिल, ओडियन स्मिथ, नूर अहमद

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल