1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पंजाब की हार ने खोले इन दो टीमों के रास्ते, प्लेऑफ के समीकरण हो गए एकदम साफ

पंजाब की हार ने खोले इन दो टीमों के रास्ते, प्लेऑफ के समीकरण हो गए एकदम साफ

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : May 17, 2023 11:58 pm IST,  Updated : May 17, 2023 11:58 pm IST

पंजाब की हार के बाद से आईपीएल 2023 के प्लेऑफ समीकरण काफी हद तक साफ हो चुके हैं।

IPL 2023 Playoffs - India TV Hindi
IPL 2023 Playoffs Image Source : IPL

IPL 2023 Playoff Scenario: आईपीएल 2023 के 64वें मैच में आज पंजाब किंग्स के सामने दिल्ली कैपिटल्स की टीम थी। इस मैच में दिल्ली की टीम ने 15 रन से जीत हासिल की। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने बोर्ड पर 213 रन लगाए थे। जवाब में पंजाब की टीम 8 विकेट खोकर 198 रन बना पाई। पंजाब की इस हार के बाद उनका भी प्लेऑफ में पहुंच पाना अब मुश्किल लग रहा है। वहीं आरसीबी और बाकी कई टीमों के लिए टॉप-4 में पहुंचने का एक अच्छा मौका बन चुका है। इस रिपोर्ट में हम आपको प्लेऑफ के सभी समीकरण समझाने जा रहे हैं।

पंजाब की हार ने किया बहुत कुछ साफ

दिल्ली के खिलाफ मिली हार के बाद से ही इस टीम के चांस काफी कम हैं। पंजाब के अब 13 मैचों में 12 अंक हैं। वहीं उनका नेट रन रेट -0.308 का है। लीग टेबल में पंजाब 8वें नंबर पर है। अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अगले मैच में पंजाब को बड़ी जीत हासिल करने के साथ-साथ ये देखना होगा कि दूसरी टीमें अपने सभी मैच हार जाएं। वहीं आरसीबी को इस हार से काफी फायदा मिलेगा। आरसीबी के 2 मैच अभी बाकी हैं और उनके अंक भी 12 हैं। यहां से ये टीम जीत हासिल करके 16 अंकों के साथ क्वालीफाई कर सकती है। आरसीबी का नेट रन रेट भी 0.166 है। ऐसे में आरसीबी के पास अब सबसे अच्छा मौका नजर आ रहा है। वहीं राजस्थान, केकेआर के भी 13 मैचों में 12 अंक हैं और उनको भी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों की हार पर निर्भर रहना होगा। 

लखनऊ आगे, मुंबई के लिए जीत ही रास्ता

इसके अलावा मुंबई के ऊपर पिछले मैच में जीत के बाद लखनऊ की टीम के 13 मैचों में 15 अंक हो चुके हैं और ये टीम अब अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम 13 मैचों में 14 अंकों के साथ चौथे नंबर पर खिसक चुकी है। अब इन दोनों टीमों के एक-एक मैच बचे हैं। लखनऊ अगर अपना अगला मुकाबला जीतती है तो उनका प्लेऑफ स्थान एकदम पक्का हो जाएगा। वहीं मुंबई की टीम अगर अगला मैच जीती तो उनके 16 अंक होंगे और फिर मामला नेट रन रेट पर भी फंस सकता है। मुंबई का रन रेट इस वक्त -0.128 का है। अंत में मुंबई और आरसीबी के बीच चौथे पायदान के लिए तगड़ी जंग हो सकती है।

सीएसके को भी एक जीत की जरूरत

इनके अलावा एक और टीम जिसके पास क्वालीफाई करने का बड़ा चांस है उसका नाम है सीएसके। सीएसके के 13 मैचों में 15 अंक हैं और ये टीम दूसरे स्थान पर है। सीएसके को अब क्वालीफाई करने के लिए सिर्फ अपने अगले मैच में जीत हासिल करने की जरूरत है। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स और केकेआर की सभी उम्मीदें दूसरी टीमों के हारने पर होंगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल