1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोहित की पारी का दिवाना हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी, कहा MI को होगा फायदा

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोहित की पारी का दिवाना हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी, कहा MI को होगा फायदा

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Apr 12, 2023 01:48 pm IST,  Updated : Apr 12, 2023 01:48 pm IST

IPL 2023: रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 718 दिनों के बाद आईपीएल में अर्धशतक लगाया। उनकी इस पारी को लेकर एक पूर्व खिलाड़ी ने जमकर तारीफ की है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma Image Source : AP

आईपीएल 2023 के 16वें मुकाबले में मुंबई इंडियन ने वापसी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में मिली जीत में टीम के कप्तान रोहित शर्मा का अहम योगदान रहा। रोहित ने इस मैच में मुंबई की वापसी के साथ-साथ अपनी भी वापसी कर ली है। उन्होंने 718 दिनों के बाद आईपीएल में अर्धशतक लगाया। रोहित की बल्लेबाजी देख मैदान में बैठा हर कोई हैरान रह गया। इस मैच में रोहित शर्मा ने 65 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। रोहित शर्मा की पारी देख भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री भी उनके दिवाने हो गए।  

क्या बोले शास्त्री 

रवि शास्त्री का मानना है कि रोहित शर्मा का फॉर्म में लौटना पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा संकेत हैं। रोहित ने 65 रन बनाए जो 24 पारियों के बाद उनका पहला अर्धशतक है। शास्त्री ने स्टार स्पोटर्स से कहा कि ‘‘रोहित शर्मा ने दिल्ली के खिलाफ दबाव का बखूबी सामना किया। उन्होंने मोर्चे से अगुवाई की। उनका फॉर्म में लौटना उनके और टीम के लिए अच्छा है।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘इस जीत से आगे के मैचों के लिए मुंबई का आत्मविश्वास बढ़ेगा।’’ 

आईपीएल 2023 में MI का अब तक का सफर

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2023 का सफर कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने अपने तीन मैचों में से दो मैच गंवा दिए हैं। वहीं उनके टीम में कुछ खिलाड़ी फॉर्म में नहीं हैं तो कुछ खिलाड़ी इंजरी के कारण प्लेइंग 11 से बाहर हैं। ऐसे में कुल मिलाकर देखा जाए तो मुंबई इंडियंस के लिए यह आईपीएल आसान नहीं होने वाला है। 

कैसा रहा MI vs DC मैच का हाल

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए इस मैच की बात करें तो। मुंबई इंडियंस ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम 19.2 ओवर में 172 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में 173 रनों का पीछा कर रही मुंबई के लिए इस टारगेट को चेज करना आसान नहीं रहा। टीम ने मैच की अंतिम गेंद पर इस टारगेट को हासिल कर इस मैच को अपने नाम किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल