1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023 Retention: चेन्नई को चैंपियन बनाने वाले कई खिलाड़ी हुए बाहर, यहां देखें रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की पूरी लिस्ट

IPL 2023 Retention: चेन्नई को चैंपियन बनाने वाले कई खिलाड़ी हुए बाहर, यहां देखें रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की पूरी लिस्ट

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Nov 15, 2022 08:11 pm IST,  Updated : Nov 15, 2022 08:11 pm IST

IPL 2023 Retention: आईपीएल 2023 में रविंद्र जडेजा सीएसके के लिए ही खेलेंगे। चेन्नई ने कुल 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया है।

Chennai Super Kings- India TV Hindi
Chennai Super Kings Image Source : TWITTER

IPL 2023 Retention: आईपीएल 2023 के आक्शन के लिए सभी टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों के लिस्ट को जारी कर दिया है। टीमों द्वारा कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया गया। आईपीएल की 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने भी कई बड़े नामों को टीम से रिलीज कर दिया है। सीएसके के लिए आने वाले आईपीएल में कई सवालों के जावब को ढूंढ़ना है। सीएसके ने इस आईपीएल के लिए अपने सबसे पूराने खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो को भी रिलीज कर दिया है। आइए इस आईपीएल में सीएसके की टीम से रिलीज किए गए खिलाड़ियों के लिस्ट पर एक नजर डालें। 

रिलीज किए गए खिलाड़ी:

ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, एडम मिल्ने, हरि निशांत, क्रिस जॉर्डन, भगत वर्मा, केएम आसिफ, नारायण जगदीसन

ट्रेड होकर आए खिलाड़ी: कोई नहीं

पर्स में शेष: INR 20.45

विदेशी स्लॉट शेष: 2

मौजूदा टीम: एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वाइन प्रीटोरियस, मिशेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमर देशपांडे, , दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश दीक्षाना

सीएसके का आईपीएल 2022 का सीजन बेहद खराब रहा था। चार बार की आईपीएल चैंपियन टीम आईपीएल 2022 प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकी। चेन्नई की टीम को आने वाले समय में एक परफेक्ट कप्तान की भी तलाश है जो लंबे समय तक टीम की कप्तानी कर सके। ऐसे में टीम मिनी ऑक्शन में केन विलियमसन पर दाव खेल सकती है। केन विलियमसन ने पिछले कुछ समय में न्यूजीलैंड के लिए शानदार कप्तानी की है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल