1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'हमने तो अच्छी शुरुआत की थी', पंजाब के खिलाफ हार का जिम्मेदार संजू सैमसन ने किसको मान लिया?

'हमने तो अच्छी शुरुआत की थी', पंजाब के खिलाफ हार का जिम्मेदार संजू सैमसन ने किसको मान लिया?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 06, 2023 05:12 pm IST,  Updated : Apr 06, 2023 05:12 pm IST

पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की शर्मनाक हार के बाद कप्तान संजू सैमसन ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है।

Sanju Samson - India TV Hindi
Sanju Samson Image Source : IPL

IPL 2023: आईपीएल 2023 के 8वें मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 5 रन से हराया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने 197 रन बोर्ड पर लगाए, जवाब में राजस्थान की टीम 192 रन ही बना पाई। ये पंजाब की आईपीएल के इस सीजन में लगातार दूसरी जीत है। वहीं इस मैच के बाद राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने अपनी टीम को लेकर एक बड़ा बयान दिया।

सैमसन का बड़ा बयान

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि बीच के ओवरों में लय गड़बड़ाने से उनकी टीम को आईपीएल में पंजाब किंग्स के हाथों 5 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स की टीम 198 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिर में 7 विकेट पर 192 रन ही बना पाई। सैमसन ने मैच के बाद कहा कि हमने वास्तव में अच्छी शुरुआत की थी। हमने पावरप्ले में अच्छा खेल दिखाया था। बीच के ओवरों में हमें कुछ बाउंड्री की उम्मीद थी लेकिन उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि यहां पर हमारी लय थोड़ा गड़बड़ा गई थी। 

थोड़ा सा चूक गई राजस्थान की टीम

सैमसन ने कहा कि हमने रन रेट बढ़ने के बावजूद आखिर में अच्छा प्रदर्शन किया और मैच को करीबी बना दिया। हमें जीत के लिए केवल एक छक्के की जरूरत थी। इस बीच पंजाब किंग्स के बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर ने युवा बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह की जमकर तारीफ की जिन्होंने कप्तान शिखर धवन के साथ पारी का आगाज करते हुए 34 गेंदों पर 60 रन की तूफानी पारी खेली। 

जाफर ने कहा कि वह (प्रभसिमरन) शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन आप कितने भी अच्छे खिलाड़ी हो आपको अपने प्रदर्शन में निरंतरता रखनी होती है ताकि वह अधिक बेफिक्र होकर खेल सकें। उन्होंने कहा कि वह अच्छा खिलाड़ी है और यह देखकर अच्छा लगा कि वह बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। यह हमारे लिए अच्छा संकेत है क्योंकि हमारे पास जॉनी बेयरस्टो नहीं है। हमें शीर्ष क्रम में इस तरह के बल्लेबाज की जरूरत है और इसलिए मैं वास्तव में उसके प्रदर्शन से खुश हूं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल