1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: जीत के बाद भी मुंबई इंडियंस के लिए सिरदर्द बना ये खिलाड़ी, लगातार हो रहा है फ्लॉप

IPL 2023: जीत के बाद भी मुंबई इंडियंस के लिए सिरदर्द बना ये खिलाड़ी, लगातार हो रहा है फ्लॉप

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Apr 12, 2023 01:07 pm IST,  Updated : Apr 12, 2023 01:07 pm IST

IPL 2023: मुंबई इंडियंस का एक खिलाड़ी लगातार फ्लॉप साबित हो रहा है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा की टेंशन बढ़ गई है।

IPL 2023- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : PTI

आईपीएल 2023 का 16वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने भले ही यह मुकाबला जीत लिया हो लेकिन उनके टीम के एक खिलाड़ी लगातार फ्लॉप साबित हो रहा है। हम बात कर रहे हैं सूर्यकुमार यादवा की। सूर्यकुमार यादव लंबे समय से खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट की चिंताओं को बढ़ा दिया है। 

26 दिनों में 4 गोल्डन डक

सूर्यकुमार यादव आईपीएल ही नहीं इंटरनेशनल क्रिकेट से ही फॉर्म में नहीं हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में सूर्यकुमार यादव गोल्डन डक का शिकार हो गए। वह अपनी पहली ही गेंद पर मुकेश कुमार का शिकार बन गए। आपको बता दे कि सूर्या का यह 26 दिनों के अंदर चौथा गोल्डन डक है। इससे पहले भारत के लिए खेलते हुए वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों वनडे मैचों में गोल्डन डक का शिकार बने थे। ऐसे में सूर्या के लिए यह अच्छे संकेत नहीं हैं।

MI के लिए सूर्या का फॉर्म जरूरी

मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव का फॉर्म में आना बेहद जरूरी है। सूर्या मुंबई इंडियंस के लिए मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं। वह मिडिल ऑर्डर की जान माने जाते हैं। ऐसे में उनका यूं फ्लॉप होना इस सीजन मुंबई इंडियंस को मुश्किल में डाल सकता है। मुंबई का प्रदर्शन भी इस सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। तीन मैचों में मुंबई की टीम सिर्फ एक जीत हासिल कर सकी है।

कैसा रहा MI vs DC मैच का हाल

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए इस मैच की बात करें तो। मुंबई इंडियंस ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम 19.2 ओवर में 172 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में 173 रनों का पीछा कर रही मुंबई के लिए इस टारगेट को चेज करना आसान नहीं रहा। टीम ने मैच की अंतिम गेंद पर इस टारगेट को हासिल कर इस मैच को अपने नाम किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल