1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: विराट ने अपने स्ट्राइक रेट को लेकर कही बड़ी बात, शतक लगाने के बाद क्या बोले किंग कोहली

IPL 2023: विराट ने अपने स्ट्राइक रेट को लेकर कही बड़ी बात, शतक लगाने के बाद क्या बोले किंग कोहली

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : May 19, 2023 01:08 pm IST,  Updated : May 19, 2023 03:07 pm IST

IPL 2023: विराट कोहली ने अपने शतक के बाद कही सारे बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने अपने स्ट्राइक रेट को लेकर भी बड़ी बात कही है।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : PTI

आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में विराट कोहली के शतक के दमपर आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से रौंद दिया। विराट कोहली कमाल के फॉर्म में हैं। उन्होंने चार सालों के बाद आईपीएल में शतक लगाया। विराट कोहली ने 63 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही मैदान पर बैठा हर कोई उनका दिवाना हो गया। विराट कोहली मैच के बाद अपने शतक को लेकर कई बड़ी बाते कही। साथ ही उन्होंने अपने स्ट्राइक रेट पर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया।

मैच के बाद क्या बोले कोहली

विराट कोहली का मानना है कि उन्होंने खुद को इतने दबाव में ला दिया था कि आईपीएल में छह शतक लगाने के बावजूद उन्होंने कभी खुद को पर्याप्त श्रेय नहीं दिया लेकिन इसके साथ ही कहा कि उनके स्ट्राइक रेट को लेकर लोग क्या कहते हैं वह इसकी परवाह नहीं करते। कोहली ने मैच के बाद कहा कि वह पिछले आंकड़ों पर ध्यान नहीं देते हैं। उन्होंने पहले ही खुद को बहुत अधिक दबाव में रखा है। यह आईपीएल में उनका छठा शतक है। वह अच्छी पारी खेलने के बावजूद कभी-कभी खुद को पर्याप्त श्रेय नहीं देता हैं, इसलिए बाहर बैठकर कोई क्या कहता है वह इसकी परवाह नहीं करते क्योंकि वह लोगो की राय है। 

स्ट्राइक रेट को लेकर क्या कहा

कोहली की 130 के स्ट्राइक रेट के कारण उनकी आलोचना होती रही है लेकिन वह लोगों को यह याद दिलाने से नहीं चूके कि वह अपनी फ्रेंचाइजी और भारतीय टीम की तरफ से किस तरह की जिम्मेदारी निभाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब आप खुद उस स्थिति में होते हैं तो आप जानते हैं कि मैच कैसे जीतना है। मैं लंबे समय से ऐसा करता आ रहा हूं। ऐसा नहीं है कि जब मैं खेलता हूं तो अपनी टीम के लिए मैच नहीं जीतता हूं। मुझे गर्व है कि मैं परिस्थिति के अनुसार खेलता हूं। 

कोहली अक्सर बीच के ओवरों में धीमे पड़ जाते हैं लेकिन उन्होंने कहा कि वह अपनी तकनीक पर कायम रहते हैं और किसी तरह का फैंसी शॉट खेलने से बचते हैं। उन्होंने कहा कि मैं उस तरह का खिलाड़ी नहीं हूं जो बहुत अधिक फैंसी शॉट खेलता हो। हमें साल के 12 महीनों में खेलना होता है। मैं उन खिलाड़ियों में शामिल नहीं हूं जो फैंसी शॉट खेल कर अपना विकेट इनाम में देता हो। आईपीएल के बाद हमें टेस्ट क्रिकेट में खेलना है। मुझे अपनी तकनीक पर कायम रहना होगा और अपनी टीम के लिए मैं जीतने के तरीके ढूंढने होंगे। विराट ने अपने इन बयानों से साफ कर दिया कि वह टीम के स्थिति के हिसाब से अपनी पारियों को बनाते है।

कैसा रहा मैच का हाल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 186 रन बना डाले। इस दौरान हेनरिक क्लासेन ने 51 गेंदों पर 104 रनों की पारी खेली। मैच की दूसरी पारी में आरसीबी के सामने बहुत बड़ा लक्ष्य था। लेकिन शुरुआत से ही विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने मैच में पकड़ बनाए रखा और आरसीबी ने 19.2 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 187 रन बना इस मैच को 8 विकेट से जीत लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल