1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL ऑक्शन में करोड़पति बना पानवाले का बेटा, राजस्थान रॉयल्स ने 29 गुना ज्यादा रकम में खरीदा

IPL ऑक्शन में करोड़पति बना पानवाले का बेटा, राजस्थान रॉयल्स ने 29 गुना ज्यादा रकम में खरीदा

 Written By: Mohid Khan
 Published : Dec 20, 2023 12:15 pm IST,  Updated : Dec 20, 2023 12:15 pm IST

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन में एक पानवाले के बेटे ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स ने बेस प्राइस से 29 गुना ज्यादा रकम दी।

IPL 2024 Auction- India TV Hindi
IPL ऑक्शन में करोड़पति बना पानवाले का बेटा Image Source : IPL

IPL 2024 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए मिनी ऑक्शन मंगलवार (19 दिसंबर) को दुबई में हुआ। इस बार ऑक्शन में दिग्गज खिलाड़ियों के साथ-साथ गुमनाम खिलाड़ियों को भी अच्छी रकम मिली। इस ऑक्शन में एक पानवाले का बेटा भी शामिल था। इस खिलाड़ी को राजस्थान रॉयल्स ने बेस प्राइस से 29 गुना ज्यादा रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया। 

IPL ऑक्शन में करोड़पति बना पानवाले का बेटा

आईपीएल 2024 ऑक्शन के बाद युवा खिलाड़ी शुभम दुबे का नाम सुर्खियों में बना हुआ है। ऑक्शन में शुभम का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। लेकिन राजस्थान ने उन्हें 5.80 करोड़ रुपए में खरीदा। बता दें शुभम दुबे के पिताजी बद्रीप्रसाद नागपुर शहर के कमल चौक में पान बेचकर अपने परिवार का गुजारा करते थे। लेकिन अब वह करोड़पति बन गए हैं और दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। 

शुभम दुबे के लिए ऑक्शन में टीमों के बीच दिखी जंग 

ऑक्शन में शुभम दुबे पर पहली बोली दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई थी। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स की एंट्री हुई। शुभम के लिए दोनों टीमें आपस में भिड़ी थीं। दोनों ने आखिर तक हार नहीं मानी और शुभम का प्राइस 5.80 करोड़ तक पहुंच गया। लेकिन अंत में राजस्थान ने बाजी मार ली। 

फिनिशर की भूमिका ने दी पहचान 

शुभम दुबे घरेलू क्रिकेट में बतौर फिनिशर खेलते हैं। घरेलू क्रिकेट में वह विदर्भ के लिए खेलते हैं। उन्होंने इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में काफी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सात मैचों में 187.28 की स्ट्राइक रेट से 221 रन बनाए थे। 29 साल के शुभम दुबे ने अभी तक 8 लिस्ट ए और 20 टी20 मैच ही खेले हैं। वह लिस्ट ए के 8 मैचों में 159 रन बना चुके हैं और 20 टी20 मैचों में उन्होंने 485 रन बनाए हैं। 

ये भी पढ़ें

IPL 2024 के लिए खुलेगा ट्रेड विंडो, हो सकता है बड़ा उलटफेर

IPL ऑक्शन में दिखा गजब ड्रामा! पंजाब किंग्‍स को 'जबरदस्ती' खरीदना पड़ा ये ख‍िलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल