IPL 2024 DC vs GT: आईपीएल 2024 का 40वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की टीमों के बीच दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। दोनों टीमों के बीच इस सीजन का ये दूसरा मैच था। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 88 रनों और अक्षर पटेल ने 66 रनों की बेहतरीन पारियां खेली। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मुकाबले को 4 रनों से जीता। गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए।