1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 17 साल के इतिहास में मुंबई इंडियंस का पहली बार हुआ ऐसा हाल, पांड्या के नाम जुड़ा एक और शर्मनाक रिकॉर्ड

17 साल के इतिहास में मुंबई इंडियंस का पहली बार हुआ ऐसा हाल, पांड्या के नाम जुड़ा एक और शर्मनाक रिकॉर्ड

 Written By: Mohid Khan
 Published : May 12, 2024 07:51 am IST,  Updated : May 12, 2024 07:51 am IST

KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मिली हार के साथ हार्दिक पांड्या के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। इस सीजन मुंबई की टीम के साथ ऐसा कुछ हुआ है जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था।

KKR vs MI- India TV Hindi
17 साल के इतिहास में मुंबई का पहली बार हुआ ऐसा हाल Image Source : AP

KKR vs MI IPL 2024: मुंबई इंडियंस के लिए बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए पहला सीजन काफी खराब रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में भी मुंबई की टीम को 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ हार्दिक पांड्या के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। इस सीजन में मुंबई इंडियंस के साथ ऐसा कुछ हुआ है जो इससे पहले आईपीएल के इतिहास में उनकी टीम के साथ कभी नहीं हुआ था। 

पांड्या की कप्तानी में MI का बुरा हाल 

कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गई इस सीजन के दोनों मैचों में हार्दिक पांड्या की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। बता दें ये आईपीएल के इतिहास में पहले मौका है जब मुंबई इंडियंस को एक ही सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स स्टेडियम और वानखेड़े स्टेडियम में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले किसी भी कप्तान की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का ऐसा बुरा हाल नहीं हुआ था। 

आईपीएल इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा 

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अभी तक 13 मैच खेले हैं। इस दौरान मुंबई इंडियंस को 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और 4 मैचों में जीत मिली है। ये आईपीएल के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ है जब मुंबई इंडियंस ने एक सीजन में 9 या उससे ज्यादा मैच हारे हैं। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने साल 2022 में 10 मुकाबले गंवाए थे। 

एक आईपीएल सीजन में मुंबई की सबसे ज्यादा हार 

10 हार - 2022

9 हार - 2024
8 हार - 2009
8 हार - 2014
8 हार - 2018

प्लेऑफ की रेस से सबसे पहले बाहर हुई MI

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम है। वहीं, आईपीएल के इतिहास में ये सिर्फ दूसरा मौका ही है जब मुंबई इंडियंस की टीम सबसे पहले प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई है। हार्दिक पांड्या मुंबई के ऐसे दूसरे कप्तान ही हैं, जिसकी कप्तानी में टीम को सबसे पहले प्लेऑफ की रेस से बाहर होना पड़ा है।

ये भी पढ़ें

IPL 2024: सुनील नारायण ने रच दिया इतिहास, T20 क्रिकेट में इतने विकेट लेने वाले बने तीसरे गेंदबाज

KKR vs MI: IPL में श्रेयस अय्यर का बड़ा कीर्तिमान, सौरव गांगुली-गौतम गंभीर के इस खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल