1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 क्रिकेट में रोहित शर्मा का बड़ा कीर्तिमान, भारत का कोई भी खिलाड़ी नहीं कर सका था ऐसा

T20 क्रिकेट में रोहित शर्मा का बड़ा कीर्तिमान, भारत का कोई भी खिलाड़ी नहीं कर सका था ऐसा

 Written By: Mohid Khan
 Published : Apr 08, 2024 07:15 am IST,  Updated : Apr 08, 2024 07:15 am IST

Rohit Sharma: रोहित शर्मा के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला गया मैच काफी खास रहा। इस मैच के दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

Rohit Sharma- India TV Hindi
T20 क्रिकेट में रोहित शर्मा का बड़ा कीर्तिमान Image Source : IPL

Rohit Sharma MI vs DC Match: मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2024 में जीत का खाता खोल लिया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने ये मैच 29 रनों से अपने नाम किया। T20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस की ये 150वीं जीत है। मुंबई इंडियंस से पहले टी20 क्रिकेट में कोई भी टीम 150 मुकाबले नहीं जीत पाई थी। वहीं, इस मैच में रोहित शर्मा ने एक बड़ा कारनामा किया। 

T20 क्रिकेट में रोहित शर्मा का बड़ा कीर्तिमान 

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच खेला गया मैच रोहित शर्मा का टी20 क्रिकेट में 430वां मैच था। दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल करने के साथ रोहित ने अपने टी20 करियर में 250वां मैच जीता। इसी के साथ रोहित शर्मा 250 टी20 मैच जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर एमएस धोनी हैं, जिन्होंने 222 मैच जीते हैं। 

इन दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में हुए शामिल 

रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में 250 या उससे ज्यादा मैच जीतने वाले छठे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले ये कारनामा कीरोन पोलार्ड, शोएब मलिक, ड्वेन ब्रावो, सुनील नरेन और आंद्रे रसेल कर चुके हैं। कीरोन पोलार्ड, शोएब मलिक और ड्वेन ब्रावो तो 300 जीत का आंकड़ा भी पार कर चुके हैं। 

टी20 में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ी

359 - कीरोन पोलार्ड

325 - शोएब मलिक
320 - ड्वेन ब्रावो
286 - सुनील नरेन
250 - आंद्रे रसेल
250 - रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने खेली विस्फोटक पारी 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोहित ने इस मैच में 27 गेंदों का सामना करते हुए 49 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और तीन छक्के देखने को मिले। इसी के साथ उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने 1000 रन भी पूरे किए। रोहित के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1000 रन बनाने का कारनामा सिर्फ विराट कोहली कर सके हैं। 

इस खास रिकॉर्ड में भी बनाई अपनी जगह 

रोहित ने इस मैच में 1 बाउंड्री लगाने के साथ ही टी20 क्रिकेट में 1500 बाउंड्री भी पूरी की। वह टी20 क्रिकेट में 1500 बाउंड्री लगाने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने। टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिनके नाम पर कुल 1486 बाउंड्री हैं। 

ये भी पढ़ें

LSG vs GT: खत्म हुआ इंतजार! लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL के इतिहास में पहली बार किया ये कारनामा

LSG vs GT: यश ठाकुर ने पांच विकेट लेकर लखनऊ को जिताया मैच, बनाया ये खास रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल