1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK vs KKR Dream11 Prediction: किस प्लेयर को बनाएं कप्तान? अपनी टीम में इन 11 प्लेयर्स को दें जगह

CSK vs KKR Dream11 Prediction: किस प्लेयर को बनाएं कप्तान? अपनी टीम में इन 11 प्लेयर्स को दें जगह

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 11, 2025 03:37 pm IST,  Updated : Apr 11, 2025 03:37 pm IST

CSK vs KKR: आईपीएल 2025 का 25वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में खेला जाएगा। सीएसके ने अभी तक इस सीजन सिर्फ एक मुकाबला जीता है तो वहीं केकेआर ने सिर्फ 2 मुकाबले जीते हैं।

Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders- India TV Hindi
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स Image Source : INDIA TV

CSK vs KKR Dream11 Prediction: आईपीएल 2025 का 25वां लीग मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में चेन्नई के एमए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए अभी तक ये सीजन कुछ खास नहीं रहा है, जिसमें सीएसके की टीम ने प्वाइंट्स टेबल में इस समय 9वें नंबर पर है, जिसमें उन्होंने 5 मैच खेले हैं और उसमें से उन्हें 4 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ केकेआर को लेकर बात की जाए तो वह 5 मुकाबले खेले चुकी है और उसमें से वह 2 को जीतने में कामयाब हुए हैं तो तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम रहने वाला है जिसके बाद हम आपको सीएसके बनाम केकेआर मैच की संभावित ड्रीम11 टीम के बारे में बताने जा रहे हैं।

तीन बल्लेबाज के अलावा 2 विकेटकीपर दें टीम में जगह

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले इस मुकाबले की ड्रीम11 टीम को लेकर बात की जाए तो उसमें आप विकेटकीपर के तौर पर डीवोन कॉन्वे और क्विंटन डी कॉक को चुन सकते हैं। वहीं इसके बाद बल्लेबाजों के विकल्प में आप अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर और शिवम दुबे को चुन सकते हैं। इस मैच में ऑलराउंडर प्लेयर्स की भूमिका काफी अहम रहने वाली है, ऐसे में आप रवींद्र जडेजा, सुनील नारायण और आंद्रे रसेल को चुन सकते हैं। गेंदबाजों के विकल्प में से आप वरुण चक्रवर्ती, नूर अहमद और वैभव अरोड़ा को अपनी इस संभावित ड्रीम11 टीम में शामिल कर सकते हैं। अपनी इस टीम में आप कप्तान के तौर पर सुनील नारायण को चुन सकते हैं, जो गेंद और बल्ले दोनों से इस मैच में अहम भूमिका निभा सकते हैं, इसके अलावा उपकप्तान आप अजिंक्य रहाणे को बना सकते हैं, जिनको चेन्नई की पिच पर खेलने का अनुभव हासिल है।

सीएसके बनाम केकेआर मैच की ड्रीम11 टीम

डीवोन कॉन्वे, क्विंटन डी कॉक, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), वेंकटेश अय्यर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सुनील नारायण (कप्तान), आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, नूर अहमद, वैभव अरोड़ा।

सीएसके का घर पर केकेआर के खिलाफ पलड़ा भारी

एमए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले को लेकर बात की जाए तो उसमें सीएसके का केकेआर के खिलाफ अपने घर पर पलड़ा काफी भारी दिखाई देता है। दोनों टीमों के बीच चेपॉक के मैदान पर अब तक 11 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 8 को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीता है तो वहीं सिर्फ 3 मुकाबलों को केकेआर की टीम जीतने में कामयाब हुई है।

ये भी पढ़ें

पूरे सीजन से बाहर होने के बाद गायकवाड़ का पहला बयान आया सामने, धोनी के लिए कही ऐसी बात

मोहम्मद रिजवान की फिर हुई जगहंसाई, मुंह से निकाली ऐसी बात कि कोई भी नहीं रोक पाया हंसी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल