1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SRH vs DC Dream11 Predication: ट्रेविस हेड या ईशान किशन, किसे बनाएं कप्तान? इन प्लेयर्स को दें जगह

SRH vs DC Dream11 Predication: ट्रेविस हेड या ईशान किशन, किसे बनाएं कप्तान? इन प्लेयर्स को दें जगह

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 29, 2025 12:20 pm IST,  Updated : Mar 29, 2025 12:33 pm IST

SRH vs DC: IPL के 18वें सीजन का 10वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।

SRH vs DC - India TV Hindi
SRH बनाम दिल्ली Image Source : PTI

IPL 2025 का आगाज हुए एक सप्ताह से ज्यादा का समय बीत चुका है और इस दौरान कुल 8 मुकाबले खेले जा चुके हैं। IPL 2025 का 9वां मुकाबला 29 मार्च को गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा, जिनका टूर्नामेंट में हार से आगाज हुआ था। इसके बाद 30 मार्च, रविवार को डबल हेडर खेला जाएगा, जिसके पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत होगी। वहीं, दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स की चेन्नई सुपर किंग्स से टक्कर होगी। 

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता खोल चुकी हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 1 विकेट से मात दी थी। वहीं, SRH ने अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से धूल चटाई थी। हालांकि, अपने दूसरे मैच में SRH की टीम लखनऊ से हार गई। अब अपने तीसरे मैच में पैट कमिंस की अगुवाई वाली SRH की टीम दिल्ली की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। ये मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मुकाबले की बेस्ट ड्रीम11 इलेवन टीम...

ड्रीम11 में इन बल्लेबाजों को करें शामिल  

SRH की बल्लेबाजी सभी टीमों में सबसे मजबूत है। SRH के बल्लेबाज पिछले सीजन से शानदार फॉर्म में हैं और उनके लिए 200+ स्कोर बनाना बाएं हाथ का खेल बन चुका है। टीम में ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे खतरनाक बल्लेबाज हैं, जो किसी भी टीम की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा सकते हैं। इशान ने इस सीजन अपने पहले ही मैच में सेंचुरी जड़ी थी। इसलिए उन्हें ड्रीम इलेवन में उपकप्तान बनाना अच्छा विकल्प हो सकता है। ट्रेविस हेड अगर एक बार जम गए तो फिर उन्हें रोकना मुश्किल होगा। इसलिए हेड को कप्तान बनाना सही फैसला साबित हो सकता है । 

DC vs SRH ड्रीम11 प्रेडिक्शन

  • विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन, केएल राहुल, ईशान किशन (उपकप्तान)
  • बल्लेबाज: ट्रेविस हेड (कप्तान), फाफ डुप्लेसी
  • ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी
  • गेंदबाज: कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस

स्क्वॉड

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, फाफ डुप्लेसी, हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर मैक्गर्क, करुण नायर, समीर रिज़वी, अजय मंडल, माधव तिवारी, मानवंत कुमार, त्रिपूर्ण विजय, डोनोवन फरेरा, दर्शन नलकंडे, दुष्मंता चमीरा, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, टी नटराजन, विपराज निगम।

सनराइजर्स हैदराबाद: हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, नीतीश कुमार रेड्डी, एडम जैम्पा, ईशान किशन, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह, ईशान मलिंगा, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, जीशान अंसारी, अनिकेत वर्मा, अथर्व ताइडे, सचिन बेबी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल