1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LSG vs CSK: चेन्नई ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया, लगातार 5 हार के बाद जीता पहला मुकाबला

LSG vs CSK: चेन्नई ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया, लगातार 5 हार के बाद जीता पहला मुकाबला

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Updated : Apr 14, 2025 11:39 pm IST

LSG vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2025 का 30वां मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया।

LSG vs CSK- India TV Hindi
लखनऊ बनाम चेन्नई Image Source : AP

LSG vs CSK: IPL 2025 का 30वां मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ को 5 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रनों का स्कोर खड़ा किया। कप्तान ऋषभ पंत ने 63 रन बनाए। चेन्नई की ओर से रवींद्र जडेजा और मथीषा पाथिराना ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। खलील अहमद और अंशुल कंबोज ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। लखनऊ के स्कोर के जवाब में चेन्नई ने 167 रनों का लक्ष्य 5 विकेट खोकर 19.3 ओवर में हासिल कर लिया। 

यहां देखिए लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच का लाइव स्कोर

 

 

Latest Cricket News

IPL 2025 Match 30 CSK vs LSG Live Score Update

Auto Refresh
Refresh
  • 11:28 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    चेन्नई ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया

    लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच खेले गए मुकाबले में चेन्नई की टीम ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया। चेन्नई की टीम के तरफ से एमएस धोनी 26 रन, रचिन रवींद्र 37 रन, और शिवम दुबे 43 रन बनाए हैं। वहीं लखनऊ की टीम के तरफ से रवि बिश्नोई को 2 विकेट मिले हैं।

  • 11:24 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    19 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर

    19 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बना लिए हैं। चेन्नई की टीम को जीत के लिए 6 गेंदों में 5 रन चाहिए।

  • 11:10 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    17वें ओवर में आए 13 रन

    17 ओवर्स का खेल खत्म होने तक चेन्नई की टीम ने 136 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शिवम दुबे और एमएस धोनी मौजूद हैं। चेन्नई की टीम को जीत के लिए 18 गेंदों में 31 रन चाहिए।

  • 11:02 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    16 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर

    16 ओवर्स का खेल खत्म होने तक चेन्नई की टीम ने 5 विकेट खोकर 123 रन बनाए हैं। क्रीज पर शिवम दुबे और एमएस धोनी बल्लेबाजी कर रहे हैं। चेन्नई की टीम को जीत के लिए 24 गेंदों में  44 रन चाहिए। 

  • 10:53 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    चेन्नई की टीम को लगा 5वां झटका

    विजय शंकर के रूप में चेन्नई की टीम को 5वां झटका लगा है। उन्हें 9 रन के स्कोर पर दिग्वेश सिंह राठी ने पवेलियन भेजा है। 

  • 10:44 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    13वें ओवर में आए 9 रन

    13 ओवर्स का खेल खत्म होने तक चेन्नई की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शिवम दुबे 14 रन और विजय शंकर 5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। चेन्नई की टीम को जीत के लिए 42 गेंदों में 63 रन बनाने हैं।

  • 10:39 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    चेन्नई की टीम को लगा चौथा झटका

    रवींद्र जडेजा के रूप में चेन्नई की टीम को चौथा झटका लगा है। उन्हें 7 रन के स्कोर पर रवि बिश्नोई ने पवेलियन भेजा है।

  • 10:33 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    दिग्वेश सिंह राठी के ओवर में आए 6 रन

    11 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई की टीम ने 87 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी कर रहे हैं। चेन्नई की टीम को जीत के लिए 54 गेंदों में 80 रन चाहिए।

  • 10:29 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    एडेन मार्कराम के ओवर में आए 5 रन

    10 ओवर्स का खेल खत्म होने तक चेन्नई की टीम ने 81 रन बनाए हैं। चेन्नई को जीत के लिए 60 गेंदों में 86 रन और बनाने हैं।

  • 10:25 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    9वें ओवर में आए 2 रन

    9 ओवर्स का खेल खत्म होने तक चेन्नई की टीम ने 3 विकेट खोकर 76 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 10:23 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    चेन्नई को लगा तीसरा झटका

    राहुल त्रिपाठी के रूप में चेन्नई की टीम को तीसरा झटका लगा है। वह 9 रन बनाकर रवि बिश्नोई का शिकार बने हैं। क्रीज पर बल्लेबाजी करने शिवम दुबे आए हैं।

     

  • 10:22 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    चेन्नई को लगा दूसरा झटका

    रचिन रवींद्र के रूप में चेन्नई की टीम को दूसरा झटका लगा है। वह 37 रन बनाकर एडेन मार्कराम का शिकार बने हैं।

  • 10:07 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    पावरप्ले के बाद चेन्नई का स्कोर

    6 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई की टीम ने एक विकेट खोकर 59 रन बनाए हैं। क्रीज पर राहुल त्रिपाठी 5 रन और रचिन रवींद्र 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 10:02 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    चेन्नई को लगा पहला झटका

    शेख रशीद के रूप में चेन्नई की टीम को पहला झटका लगा है। वह 27 रन बनाकर आवेश खान का शिकार बने हैं। क्रीज पर बल्लेबाजी करने राहुल त्रिपाठी आए हैं।

  • 9:57 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    दिग्वेश सिंह राठी के ओवर में आए 8 रन

    4 ओवर्स का खेल खत्म होने तक चेन्नई की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 45 रन बनाए हैं। क्रीज पर शेख रशीद और रचिन रवींद्र को अच्छी शुरुआत मिल चुकी है। 

  • 9:52 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    तीसरे ओवर में आए 14 रन

    तीन ओवर्स का खेल खत्म होने तक चेन्नई की टीम ने 37 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शेख रशीद और रचिन रवींद्र दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 9:47 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    आकाश दीप के ओवर में आए 13 रन

    2 ओवर्स का खेल खत्म होने तक चेन्नई की टीम ने 23 रन बनाए हैं। क्रीज पर शेख रशीद 13 रन और रचिन रवींद्र 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

  • 9:42 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    पहले ओवर में आए 10 रन

    एक ओवर का खेल खत्म होने तक चेन्नई की टीम ने 10 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शेख रशीद और रचिन रवींद्र मौजूद हैं।

  • 9:39 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    चेन्नई की पारी हुई शुरू

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम के तरफ से ओपन करने शेख रशीद और रचिन रवींद्र आए हैं।

  • 9:23 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    लखनऊ ने चेन्नई को दिया 167 रनों का टारगेट

    लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच खेले जा रहे मुकाबले में लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए हैं और चेन्नई की टीम को 167 रनों का टारगेट दिया है। लखनऊ की टीम के तरफ से सबसे अधिक कप्तान ऋषभ पंत 63 रन और मिचेल मार्श 30 रन बनाए हैं। वहीं चेन्नई की टीम के तरफ से सबसे अधिक रवींद्र जडेजा मथीशा पथिराना को 2-2 विकेट मिले हैं। 

  • 9:18 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    लखनऊ की टीम को लगा छठा झटका लगा

    ऋषभ पंत के रूप में लखनऊ की टीम को छठा झटका लगा है। वह 63 रन बनाकर आउट हुए हैं। 

  • 9:16 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    लखनऊ की टीम को लगा 5वां झटका

    अब्दुल समद के रूप में लखनऊ की टीम को 5वां झटका लगा है। वह 20 रन बनाकर रन आउट हुए हैं। 

  • 9:06 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    मथीशा पथिराना के ओवर में आए 18 रन

    18 ओवर्स का खेल खत्म होने तक लखनऊ की टीम ने 4 विकेट खोकर 139 रन बनाए हैं। क्रीज पर अब्दुल समद 11 रन और ऋषभ पंत 55 रन बनाकर अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं

  • 9:04 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    कप्तान ऋषभ पंत ने जड़ा अर्धशतक

    लखनऊ की टीम के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान ऋषभ पंत ने 42 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है।

  • 8:56 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    16 ओवर्स के बाद लखनऊ की टीम का स्कोर

    16 ओवर्स का खेल खत्म होने तक लखनऊ की टीम ने 118 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अब्दुल समद 10 रन और ऋषभ पंत 38 रन बनाकर अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

  • 8:49 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    15वें ओवर में आए 2 रन

    15 ओवर्स का खेल खत्म होने तक लखनऊ की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाए हैं। क्रीज पर अब्दुल समद और ऋषभ पंत अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

  • 8:43 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    लखनऊ की टीम को लगा चौथा झटका

    आयुष बडोनी के रूप में लखनऊ की टीम को चौथा झटका लगा है। उन्हें 22 रनों के स्कोर पर रवींद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा है।

  • 8:36 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    मथीशा पथिराना के ओवर में आए 8 रन

    13 ओवर्स का खेल खत्म होने तक लखनऊ की टीम ने 3 विकेट खोकर 103 रन बनाए हैं। क्रीज पर आयुष बडोनी 21 रन और कप्तान ऋषभ पंत 34 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

  • 8:25 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    11वें ओवर में आए 3 रन

    11 ओवर्स का खेल खत्म होने तक लखनऊ की टीम ने 3 विकेट खोकर 81 रन बनाए हैं। क्रीज पर आयुष बडोनी और कप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 8:19 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    लखनऊ की टीम को लगा तीसरा झटका

    मिचेल मार्श के रूप में लखनऊ की टीम को तीसरा झटका लगा है। उन्हें 30 रन के स्कोर पर रवींद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा है।

  • 8:16 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    नूर अहमद के ओवर में आए 5 रन

    9 ओवर्स का खेल खत्म होने तक लखनऊ की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 68 रन बना लिए हैं। क्रीज पर ऋषभ पंत 23 रन और मिचेल मार्श 30 रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 8:10 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    रवींद्र जडेजा के ओवर में आए 10 रन

    8 ओवर्स का खेल खत्म होने तक लखनऊ की टीम ने 63 रन बनाए हैं। क्रीज पर ऋषभ पंत और मिचेल मार्श अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

  • 8:06 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    जेमी ओवरटन के ओवर में आए 11 रन

    7 ओवर्स का खेल खत्म होने तक लखनऊ की टीम ने 2 विकेट खोकर 53 रन बना लिए हैं। क्रीज पर ऋषभ पंत 16 रन और मिचेल मार्श 23 रन बनाकर अभी मौजूद हैं।

  • 8:02 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    पावरप्ले के बाद लखनऊ का स्कोर

    6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक लखनऊ की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 42 रन बनाए हैं। क्रीज पर ऋषभ पंत 6 रन और मिचेल मार्श 22 रन बनाकर अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 7:56 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    5वें ओवर में आए 11 रन

    5 ओवर्स का खेल खत्म होने तक लखनऊ की टीम ने 2 विकेट गंवाकर 34 रन बना लिए हैं। क्रीज पर ऋषभ पंत और मिचेल मार्श अभी मौजूद हैं।

  • 7:51 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    निकोलस पूरन हुए आउट

     निकोलस पूरन  के रूप में लखनऊ की टीम को दूसरा झटका लगा है। उन्हें 8 रन के स्कोर पर अंशुल कंबोज ने पवेलियन भेजा है।

  • 7:45 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    खलील अहमद के ओवर में आए 5 रन

    3 ओवर्स का खेल खत्म होने तक लखनऊ की टीम ने एक विकेट खोकर 12 रन बना लिए हैं। क्रीज पर निकोलस पूरन 4 रन और मिचेल मार्श 2 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 7:39 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    अंशुल कंबोज के ओवर में आए 1 रन

    2 ओवर का खेल खत्म होने के बाद लखनऊ की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 7 रन बना लिए हैं। क्रीज पर निकोलस पूरन और मिचेल मार्श मौजूद हैं।

  • 7:36 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    पहले ओवर में आए 6 रन

    एक ओवर का खेल खत्म होने तक लखनऊ की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 6 रन बनाए हैं।

  • 7:35 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    लखनऊ की टीम को लगा पहला झटका

    एडेन मार्कराम के रूप  में लखनऊ की टीम को लगा पहला झटका। वह 6 रन बनाकर खलील अहमद का शिकार बने हैं।

  • 7:30 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    लखनऊ की पारी हुई शुरू

    लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच खेले जा रहे मुकाबले में लखनऊ की टीम के तरफ से ओपन करने एडेन मार्कराम और मिचेल मार्श आए हैं। वहीं चेन्नई की टीम के तरफ से गेंदबाजी करने खलील अहमद आए हैं।

  • 7:10 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    दोनों टीमों के इंपैक्ट प्लेयर्स

    CSK : शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, सैम कुरेन, दीपक हुडा
    LSG : रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज़ अहमद, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह

  • 7:09 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    लखनऊ की प्लेइंग XI

    एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी

  • 7:07 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    चेन्नई की प्लेइंग XI

    शेख रशीद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना

  • 7:02 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    चेन्नई ने जीता टॉस

    लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच खेले जा रहे मुकाबले में चेन्नई के कप्तान एम एस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

  • 6:42 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    हेड टू हेड रिकॉर्ड

    लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मैच खेले गए हैं जिसमें लखनऊ की टीम को 3 मैचों में जीत मिली है, जबकि चेन्नई की टीम को एक मैच में ही जीत मिल सकी है और एक मैच बेनतीजा रहा है।

  • 6:31 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

    लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां की लाल मिट्टी की पिच तेज गेंदबाजों को अच्छी उछाल और गति देती है, जिससे बल्ले और गेंद के बीच मुकाबला बराबरी का रहने की संभावना है। इस पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाज और पुरानी गेंद से स्पिन गेंदबाज को मदद मिलती है। वहीं इस पिच पर बल्लेबाज को रन बनाने के लिए पहले क्रीज पर सेट होना पड़ता है।

  • 6:12 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    चेन्नई की टीम का स्क्वॉड

    रचिन रवींद्र, डेवोन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, दीपक हूडा, मथीशा पथिराना, कमलेश नागरकोटी, शेख रशीद, जेमी ओवरटन, श्रेयस गोपाल, सैम कुरेन, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्धार्थ, वंश बेदी।

  • 6:07 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    लखनऊ की टीम का स्क्वॉड

    एडेन मारक्रम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शमर जोसेफ, मिचेल मार्श, मणिमरण सिद्धार्थ, आर्यन जुयाल, राजवर्धन हैंगरगेकर, युवराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह, मयंक यादव, अर्शिन कुलकर्णी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल