1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LSG vs GT Dream11 Prediction: इस खिलाड़ी को बनाएं कप्तान, इन 11 प्लेयर्स को दें अपनी टीम में जगह

LSG vs GT Dream11 Prediction: इस खिलाड़ी को बनाएं कप्तान, इन 11 प्लेयर्स को दें अपनी टीम में जगह

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 11, 2025 10:08 pm IST,  Updated : Apr 11, 2025 10:08 pm IST

LSG vs GT: आईपीएल 2025 का 26वां लीग मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच में होगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच एलएसजी टीम के होम ग्राउंड लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

लखनऊ सुपर जाएंट्स...- India TV Hindi
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम गुजरात टाइटंस Image Source : INDIA TV

LSG vs GT Dream11 Prediction: आईपीएल 2025 का 26वां लीग मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच में लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ की टीम के लिए अभी तक ये सीजन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जिसमें उन्होंने 5 मैच खेले हैं, जिसमें से तीन में जहां उन्होंने जीत हासिल की है तो वहीं 2 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 5 मैच खेलने के बाद 4 को जहां अपने नाम किया है तो वहीं सिर्फ एक मुकाबले में हार का सामना किया है। ऐसे में इस मुकाबले में दोनों टीमों की नजरें जीत पर रहने वाली हैं। हम आपको एलएसजी बनाम जीटी के बीच होने वाले मैच की संभावित ड्रीम11 टीम के बारे में बताने जा रहे हैं।

4 बल्लेबाज और चार गेंदबाजों को दें अपनी टीम में जगह

लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले इस मुकाबले की ड्रीम11 टीम को लेकर बात की जाए तो उसमें आप विकेटकीपर के तौर पर जोस बटलर और निकोलस पूरन को शामिल कर सकते हैं, जिसमें दोनों का ही फॉर्म अभी तक इस सीजन काफी शानदार देखने को मिला है। वहीं बल्लेबाजों के विकल्प में से आप शुभमन गिल, साईं सुदर्शन, शेरफेन रदरफोर्ड और एडन माक्ररम को चुन सकते हैं। ऑलराउंडर प्लेयर के तौर पर आप मिचेल मार्श को अपनी इस ड्रीम11 टीम में जगह दे सकते हैं, जबकि गेंदबाजों के विकल्प में आप राशिद खान, मोहम्मद सिराज, दिग्वेश राठी और शार्दुल ठाकुर को चुन सकते हैं। अपनी इस संभावित ड्रीम11 टीम में आप कप्तान निकोलस पूरन को जहां बना सकते हैं तो वहीं उपकप्तान के लिए आप एडन माक्ररम को चुन सकते हैं।

LSG vs GT मैच की ड्रीम11 टीम

जोस बटलर, निकोलस पूरन (कप्तान), शुभमन गिल, साईं सुदर्शन, शेरफेन रदरफोर्ड, एडन माक्ररम, मिचेल मार्श, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, दिग्वेश राठी, शार्दुल ठाकुर।

लखनऊ में दोनों टीमों ने जीते 1-1 मैच

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एलएसजी और गुजरात टाइटंस का एक-दूसरे के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें अब दोनों टीमों के बीच 1-1 मुकाबला खेला गया है, जिसमें एक मैच को जहां लखनऊ की टीम ने जीता है तो वहीं एक को गुजरात टाइटंस की टीम अपने नाम करने में कामयाब रही है।

ये भी पढ़ें

एमएस धोनी ने कप्तान बनते ही कर दिया खुलासा, टीम की हार की ये है वजह

64 साल की उम्र में खेला पहला T20I मैच, इस खिलाड़ी ने मैदान पर उतरते ही रचा इतिहास

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल