MI vs LSG: आईपीएल 2025 का 45वां लीग मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम के बीच में खेला गया जिसे मुंबई इंडियंस की टीम ने 54 रनों से अपने नाम किया है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रनों का स्कोर बनाया है। मुंबई की तरफ से रेयान रिकेल्टेन ने 58 रनों की पारी खेली तो वहीं सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 54 रनों की पारी देखने को मिली। लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए गेंदबाजी में मयंक यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट हासिल किए।
लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम टारगेट का पीछा करते हुए 161 के स्कोर पर सिमट गई जिसमें उनकी तरफ से आयुष बडोनी ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए तो वहीं मिचेल मार्श के बल्ले से 34 रनों की पारी देखने को मिली। मुंबई इंडियंस की तरफ से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट हासिल किए तो वहीं ट्रेंट बोल्ट तीन विकेट लेने में कामयाब रहे।
यहां पर देखिए मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मुकाबले का स्कोर