1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. DC vs MI मैच में लगी रनआउट की हैट्रिक, IPL में पहली बार देखने को मिला ऐसा नजारा, देखें वीडियो

DC vs MI मैच में लगी रनआउट की हैट्रिक, IPL में पहली बार देखने को मिला ऐसा नजारा, देखें वीडियो

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 14, 2025 06:53 am IST,  Updated : Apr 14, 2025 08:19 am IST

मुंबई इंडियंस ने रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से मात दी। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के तीन बल्लेबाज लगातार तीन गेंदों पर रन आउट हुए।

DC vs MI- India TV Hindi
दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस Image Source : INDIA TV

आईपीएल 2025 के 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से मात दी। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर  205 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को करुण नायर और अभिषेक पोरेल ने शानदार शुरुआत दिलाई। लेकिन कर्ण शर्मा ने तीन विकेट लेकर मुंबई की वापसी करवाई। हालांकि दिल्ली को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए सिर्फ 23 रन चाहिए थे और ऐसा लग रहा था कि दिल्ली इस मैच को आसानी से अपने नाम कर लेगी। लेकिन बुमराह के ओवर में रन आउट की हैट्रिक ने मैच का पूरा रुख ही बदल कर रख दिया।

12 गेंदों में पलट गया खेल

दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी तीन ओवरों में जीत के लिए 39 रन चाहिए थे। विपराज ने 18वें ओवर में सैंटनर के शुरुआती दो गेंद पर छक्का और चौका लगाकर 10 रन जुटाए। तीसरी और चौथी गेंद पर सिंगल आया। पांचवीं गेंद पर विपराज निगम रन आउट हो गए। उन्होंने 8 गेंद में 14 रन बनाए। अब आखिरी के दो ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 23 रन और चाहिए थे। बुमराह पारी का 19वां ओवर फेंकने आए और आशुतोष शर्मा स्ट्राइक पर थे, उन्होंने पहली गेंद पर रन नहीं लिया। इसके बाद दूसरी और तीसरे गेंद पर आशुतोष ने चौका लगाया। दो चौके लगने के बाद अब दिल्ली को 9 गेंद में 15 रन चाहिए थे।

19वें ओवर में ऑलआउट हुई दिल्ली की टीम

19वें ओवर की चौथी गेंद पर आशुतोष दो रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए। अगली गेंद (पांचवीं) पर कुलदीप यादव के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। कुलदीप भी दो रन चुराने के चक्कर में रन आउट हो गए। बुमराह के ओवर की अंतिम गेंद पर मोहित शर्मा भी एक रन लेने की कोशिश में रन आउट हुए। मोहित के आउट होने के साथ ही दिल्ली की टीम 19 ओवर में ऑलआउट हो गई और मुंबई ने 12 रन से मैच अपने नाम किया। आईपीएल के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब एक ही ओवर में तीन खिलाड़ी रन आउट हुए हैं। हालांकि पहली बार ऐसा हुआ है जब लगातार तीन गेंदों पर तीन बल्लेबाज रनआउट हुए हैं।

यह भी पढ़ें

VIDEO: जसप्रीत बुमराह और करुण नायर के बीच लाइव मैच में हुआ बड़ा बवाल, दोनों के बीच हुई तीखी नोंकझोंक

IPL में 1076 दिन बाद हुई मैदान पर इस खिलाड़ी की वापसी, आते ही बल्ले से दिखाया कमाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल