Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑरेंज कैप पाने के लिए छिड़ी जंग! इतने खिलाड़ी बना चुके 600+ रन; जानें पहले पर कौन?

ऑरेंज कैप पाने के लिए छिड़ी जंग! इतने खिलाड़ी बना चुके 600+ रन; जानें पहले पर कौन?

Written By: Govind Singh @GovindS48617417 Published : May 30, 2025 11:58 pm IST, Updated : May 31, 2025 12:27 am IST

आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने दमदार 80 रनों की पारी खेली है, लेकिन वह गुजरात को जीत नहीं दिला पाए।

साई सुदर्शन और सूर्यकुमार यादव- India TV Hindi
Image Source : AP साई सुदर्शन और सूर्यकुमार यादव

IPL 2025 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है, जहां आरसीबी ने फाइनल में एंट्री कर ली है। वहीं मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स फाइनल में पहुंचने के लिए जोर आजमाइश कर रही हैं। आईपीएल 2025 में बल्लेबाजों का बोलबाला दिखने को मिला है। मौजूदा सीजन में साई सुदर्शन, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

साई सुदर्शन ने मौजूदा सीजन में बनाए सबसे ज्यादा रन

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन पहले नंबर पर हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 15 मैचों में कुल 759 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले एक शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं। वह गुजरात टाइटंस के लिए सबसे बड़े हीरो साबित हुए हैं और टीम को अपने दम पर प्लेऑफ में लेकर गए हैं। अभी उनके पास ही ऑरेंज कैप मौजूद है।

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन में अभी तक 673 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल हैं। उन्होंने अभी तक 650 रन बनाए हैं।

पांचवें नंबर पर मौजूद हैं विराट कोहली

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम बाहर हो चुकी है, लेकिन उसके बल्लेबाज मिचेल मार्श मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने 627 रन बनाए हैं। सुपर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन में कुल 614 रन बनाए हैं।

पांच बल्लेबाजों ने बनाए 600+ रन

आईपीएल 2025 में अभी तक कुल पांच बल्लेबाज 600 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इनमें साई सुदर्शन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और मिचेल मार्श के नाम शामिल हैं।

IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज:

  • साई सुदर्शन- 759 रन
  • सूर्यकुमार यादव-673 रन
  • शुभमन गिल-650 रन
  • मिचेल मार्श-627 रन
  • विराट कोहली-614 रन

यह भी पढ़ें:

खिताब की ओर मुंबई इंडियंस ने बढ़ाया एक और कदम, अब इस टीम से होगा सामना, गुजरात का खेल खत्म

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement