RR vs GT: IPL 2025 का 47वां लीग मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर में खेला गया। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 209 रनों का स्कोर खड़ा किया। कप्तान शुभमन गिल ने 84 रनों की पारी खेली जबकि जोस बटलर ने नाबाद अर्धशतक जड़ा। इसके जवाब में राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी के धमाकेदार शतक की बदौलत 210 रनों का टारगेट 15.5 ओवर में हासिल कर लिया।
यहां देखिए राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले का स्कोर