1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RR vs RCB: आरसीबी ने दर्ज की एकतरफा जीत, कोहली और साल्ट ने खेली अर्धशतकीय पारी

RR vs RCB: आरसीबी ने दर्ज की एकतरफा जीत, कोहली और साल्ट ने खेली अर्धशतकीय पारी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Updated : Apr 13, 2025 07:26 pm IST

RR vs RCB Live Score: आईपीएल 2025 का 28वां लीग मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया, जिसे आरसीबी की टीम ने 9 विकेट से अपने नाम किया।

विराट कोहली और फिल...- India TV Hindi
विराट कोहली और फिल साल्ट Image Source : AP

RR vs RCB Live Score: आईपीएल 2025 में 28वां लीग मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में आरसीबी की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 173 रनों का स्कोर बनाया है, जिसमें यशस्वी जायसवाल के बल्ले से 75 रनों की शानदार पारी देखने को मिली, इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने नाबाद 35 रनों की तो वहीं रियान पराग ने 30 रनों की पारी खेली। वहीं आरसीबी के लिए गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल और क्रुणाल पांड्या ने 1-1 विकेट हासिल किया। आरसीबी की टीम ने 174 रनों के टारगेट का पीछा 17.3 ओवर्स में सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर कर लिया। आरसीबी की तरफ से फिल साल्ट ने जहां 65 रनों की पारी खेली तो वहीं विराट कोहली के बल्ले से 62 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली, इसके अलावा देवदत्त पद्दिकल ने 40 रनों की नाबाद पारी खेली।

यहां पर देखिए राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच का स्कोर

 

Latest Cricket News

IPL 2025 Match 28 RR vs RCB Live Score Update

Auto Refresh
Refresh
  • 6:46 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    आरसीबी ने राजस्थान को 9 विकेट से हराया

    राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी की टीम ने राजस्थान को 9 विकेट से हराया। आरसीबी की टीम के तरफ से सबसे अधिक फिल साल्ट 33 गेंदों में 65 रन और विराट कोहली 62 रन और देवदत्त पडिक्कल 40 रन बनाए हैं। वहीं राजस्थान की टीम के तरफ से कुमार कार्तिकेय को एक विकेट मिले हैं।

  • 6:44 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    17वें ओवर में आए 9 रन

    17 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद आरसीबी की टीम ने 168 रन बना लिए हैं। क्रीज पर देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली बल्लेबाजी कर  रहे हैं। आरसीबी की टीम को जीत के लिए 18 गेंदों में 6 रन चाहिए।

  • 6:32 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    15 ओवर्स के बाद आरसीबी का स्कोर

    15 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने एक विकेट खोकर 146 रन बनाए हैं। आरसीबी की टीम को जीत के लिए 30 गेंदों में 28 रन चाहिए।

  • 6:30 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक

    लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी के तरफ से विराट कोहली ने 39 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ दिया है।

  • 6:24 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    13वें ओवर में आए 8 रन

    13 ओवर्स के बाद आरसीबी की टीम ने 124 रन बनाए हैं। क्रीज पर देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली मौजूद हैं। आरसीबी की टीम को जीत के लिए 42 गेंदों में 50 रन चाहिए। 

  • 6:17 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    11वें ओवर में आए 5 रन

    11 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने एक विकेट खोकर 106 रन बनाए हैं। क्रीज पर देवदत्त पडिक्कल 7 रन और विराट कोहली 29 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। आरसीबी को जीत के लिए 54 गेंदों में 68 रन और बनाने हैं। 

  • 6:12 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    10वें ओवर में आए 7 रन

    10 ओवर्स के बाद आरसीबी की टीम ने एक विकेट खोकर 101 रन बना लिए हैं। क्रीज पर देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली मौजूद हैं। आरसीबी की टीम को जीत के लिए 60 गेंदों में 73 रन बनाने हैं।

  • 6:08 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    आरसीबी की टीम को लगा पहला झटका

    फिल साल्ट के रूप में आरसीबी की टीम को पहला झटका लगा है। वह 33 गेंदों में 65 रन बनाकर कुमार कार्तिकेय का शिकार बने हैं। क्रीज पर बल्लेबाजी करने देवदत्त पडिक्कल आए हैं।

  • 6:01 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    फिल साल्ट ने जड़ा अर्धशतक

    लक्ष्य का पीछा करते हुए फिल साल्ट ने आरसीबी के तरफ से 28 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ दिया है।

  • 6:00 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    7वें ओवर में आए 5 रन

    7 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद आरसीबी की टीम ने 70 रन बनाए हैं। क्रीज पर फिल साल्ट और विराट कोहली दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 5:54 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    पावरप्ले के बाद आरसीबी का स्कोर

    6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 65 रन बना लिए हैं। क्रीज पर फिल साल्ट 46 रन और विराट कोहली 18 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 5:47 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    महेश थीक्षाना के ओवर में आए 13 रन

    5 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 50 रन बना लिए हैं। क्रीज पर फिल साल्ट और विराट कोहली के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है।

  • 5:43 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    संदीप शर्मा के ओवर में आए 7 रन

    4 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने 37 रन बना लिए हैं। क्रीज पर क्रीज पर फिल साल्ट 23 रन और विराट कोहली 14 रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 5:38 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    जोफ्रा आर्चर के ओवर में आए 12 रन

    3 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद आरसीबी की टीम ने 30 रन बनाए हैं। क्रीज पर फिल साल्ट और विराट कोहली अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 5:34 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    तुषार देशपांडे के ओवर में आए 8 रन

    2 ओवर का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने 18 रन बना लिए हैं। क्रीज पर फिल साल्ट 12 रन और विराट कोहली 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 5:29 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    पहले ओवर में आए 10 रन

    एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद आरसीबी की टीम ने 10 रन बनाए हैं। क्रीज पर फिल साल्ट और विराट कोहली मौजूद हैं।

  • 5:28 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    आरसीबी की पारी हुई शुरू

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम के तरफ से ओपन करने फिल साल्ट और विराट कोहली आए हैं।

  • 5:10 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    राजस्थान ने आरसीबी को दिया 174 रनों का टारगेट

    राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 173 रन बनाए हैं। राजस्थान के तरफ से सबसे अधिक 75 रन यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल 35 रन बनाए हैं। वहीं आरसीबी की टीम के तरफ से जोश हेजलवुड, क्रुणाल पांड्या, यश दयाल और भुवनेश्वर कुमार को 1-1 विकेट मिले हैं।

  • 5:09 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    राजस्थान की टीम को लगा चौथा झटका

    शिमरन हेटमायर के रूप में राजस्थान की टीम को लगा चौथा झटका। उन्हें 9 रन के स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजा है। 

  • 5:04 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    19वें ओवर में आए 15 रन

    19 ओवर्स के बाद राजस्थान की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 162 रन बना लिए हैं। क्रीज पर ध्रुव जुरेल 29 रन और शिमरन हेटमायर 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 4:53 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    17वें ओवर में आए 11 रन

    17 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए हैं। क्रीज पर ध्रुव जुरेल और शिमरन हेटमायर अभी मौजूद हैं।

  • 4:48 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    यशस्वी जायसवाल हुए आउट

    यशस्वी जायसवाल के रूप में राजस्थान की टीम को तीसरा झटका लगा है। उन्हें 75 रन के स्कोर पर जोश हेजलवुड ने पवेलियन भेजा है। 

  • 4:42 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    सुयश शर्मा के ओवर में आए 7 रन

    15 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने दो विकेट गंवाकर 114 रन बना लिए हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल 64 रन और ध्रुव जुरेल 1 रन बनाकर अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 4:34 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    14वें ओवर में आए 3 रन

    14 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 4:32 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    राजस्थान की टीम को लगा दूसरा झटका

    रियान पराग के रूप में राजस्थान की टीम को दूसरा झटका लगा है। वह 30 रन बनाकर का यश दयाल शिकार बने हैं। क्रीज पर अब बल्लेबाजी करने ध्रुव जुरेल आए हैं।

  • 4:25 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    यशस्वी जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक

    राजस्थान की टीम के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल ने 35 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है।

  • 4:24 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    12वें ओवर में आए 10 रन

    12 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 95 रन बनाए हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल 49 रन और रियान पराग 28 रन बनाकर अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 4:18 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    10वें ओवर में आए 12 रन

    10 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने एक विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल और रियान पराग अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 4:11 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    क्रुणाल पांड्या के ओवर में आए 7 रन

    9 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद राजस्थान की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल 40 रन और रियान पराग 8 रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 4:07 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    8वें ओवर में आए 8 रन

    8 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 58 रन बना लिए हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल और रियान पराग अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 4:03 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    राजस्थान की टीम को लगा पहला झटका

    संजू सैमसन के रूप में राजस्थान की टीम को पहला झटका लगा है। वह 15 रन बनाकर का क्रुणाल पांड्या शिकार बने हैं। क्रीज पर अब बल्लेबाजी करने रियान पराग आए हैं।

  • 3:59 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    पावरप्ले के बाद राजस्थान का स्कोर

    6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 45 रन बनाए हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल 30 रन और संजू सैमसन 13 रन बनाकर दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 3:48 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    जोश हेजलवुड के ओवर में आए 5 रन

    4 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 24 रन बना लिए हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल 18 रन और संजू सैमसन 5 रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 3:43 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    तीसरे ओवर में आए 6 रन

    3 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद राजस्थान की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 19 रन बनाए हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 3:39 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    यश दयाल के ओवर में आए 7 रन

    2 ओवर के बाद राजस्थान की टीम ने 13 रन बना लिए हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल 8 रन और संजू सैमसन 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 3:34 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    पहले ओवर में आए 6 रन

    एक ओवर का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 6 रन बनाए हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन मौजूद हैं।

  • 3:30 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    राजस्थान रॉयल्स की पारी हुई शुरू

    राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान की टीम के तरफ से ओपन करने यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन आए हैं। वहीं आरसीबी की टीम के तरफ से गेंदबाजी करने भुवनेश्वर कुमार आए हैं।

  • 3:17 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट

    राजस्थान रॉयल्स के इम्पैक्ट प्लेयर्स - शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह चरक, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, कुणाल सिंह राठौड़

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट प्लेयर्स - देवदत्त पडिक्कल, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंग

  • 3:15 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    राजस्थान रॉयल्स टीम की प्लेइंग 11

    यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्ष्णा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे

  • 3:14 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    आरसीबी टीम की प्लेइंग 11

    फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियम लिविंगस्टन, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल।

  • 3:03 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    RR vs RCB टॉस अपडेट

    RR और RCB के बीच खेले जा रहे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

  • 2:46 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    RR vs RCB: दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड

    अब तक दोनों के बीच कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 15 मैचों में आरसीबी को जीत मिली है, जबकि 14 मैच राजस्थान रॉयल्स ने जीते हैं। वहीं, 3 मैच बेनतीजा रहे हैं।

  • 2:31 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड

    रजत पाटीदार (कप्तान), फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख डार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एनगिडी, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा।

  • 2:19 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड

    संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, वानिन्दु हसरंगा, महेश तीक्षाना, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय सिंह, नितीश राणा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, युद्धवीर चरक, फजल फारूकी, वैभव सूर्यवंशी, क्वेना मफाका, कुणाल राठौड़, अशोक शर्मा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल