1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025 Auction: भारत के बाहर होगी प्लेयर्स की नीलामी, इस दिन ऑक्शन की संभावना

IPL 2025 Auction: भारत के बाहर होगी प्लेयर्स की नीलामी, इस दिन ऑक्शन की संभावना

 Published : Nov 11, 2025 06:09 pm IST,  Updated : Nov 11, 2025 06:15 pm IST

IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए भी होने वाला ऑक्शन देश के बाहर होगा। साथ ही नालामी की संभावित तारीखें भी सामने आ गई हैं। 15 नवंबर तक रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

आईपीएल ऑक्शन- India TV Hindi
IPL 2025 Image Source : GETTY

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के रिटेंशन की तारीख करीब आ रही है। इसके साथ ही आईपीएल के ऑक्शन की डेट और वेन्यू भी सामने आ गई है। खास बात ये है कि इस बार भी खिलाड़ियों की नीलामी भारत के बाहर होगी। बीसीसीआई की ओर से जल्द ही इसको लेकर आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है। माना जा रहा है कि आईपीएल का अगला सीजन मार्च से शुरू हो जाएगा। 

15 नवंबर को जारी कर दी जाएगी रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट

दुनिया की सबसे बड़ी लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर इस वक्त काफी खबरें सामने आ रही हैं। 15 नवंबर तक सभी 10 टीमों को ये बताना होगा कि वे अपने स्क्वाड में शामिल कौन से खिलाड़ी रिटेन करेगी और किसे जाने देगी। जो खिलाड़ी रिलीज किए जाएंगे, उनके नाम अगले ऑक्शन के लिए फिर से लिस्ट में शामिल कर लिए जाएंगे। इस बार मिनी ऑक्शन होगा, इसलिए टीमें चाहे जितने खिलाड़ी रिलीज कर सकती हैं। टीमों के पास जो पहले से पैसा है, उसमें रिलीज किए गए खिलाड़ियों की रकम जोड़ दी जाएगी, जिससे टीमें नई नीलामी में खिलाड़ी खरीद सकती हैं। 

इस बार अबू धाबी मे होगा आईपीएल का ऑक्शन

इस बीच खबर है कि आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन अबूधाबी में होगी। पीटीआई को बीसीसीआई के हवाले से ये जानकारी मिली है। ये लगातार तीसरी बार होगा जब आईपीएल का ऑक्शन भारत के बाहर होगा। इससे पहले साल 2023 में नीलामी का आयोजन दुबई में किया गया था, वहीं साल 2024 में ये जेद्दा में किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑक्शन का आयोजन 15 या फिर 16 दिसंबर को होने की संभावना है। हालांकि एक तारीख का पक्का होना अभी बाकी है। हालांकि ये करीब करीब पक्का है कि नीलामी अबूधाबी में होगी। 

रिटेंशन लिस्ट का इस वक्त किया जा रहा है इंतजार

ऑक्शन में तो अभी वक्त है, लेकिन इस वक्त सभी की नजर रिटेंशन पर है। टीमों ने अपनी अपनी लिस्ट तैयार कर ली है, लेकिन इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। रिटेंशन में जिनते ही बड़े खिलाड़ी रिलीज किए जाएंगे, ऑक्शन में उतना ही रोमांच आएगा। इसलिए सभी की नजर अभी 15 नवंबर की शाम पर है, जब रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी जाएगी। पिछले ही साल मेगा ऑक्शन हुआ था, इसलिए अ​ब मिनी ऑक्शन की तैयारी है। आने वाले कुछ दिन आईपीएल को लेकर खासा रोमांच रहेगा। 

यह भी पढ़ें 

बाबर आजम का खेल खत्म! वनडे में खेली टेस्ट वाली शर्मनाक पारी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 भारतीय बल्लेबाजों ने ठोका दोहरा शतक, एक ने तो जड़ी ट्रिपल सेंचुरी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल