1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 के ऑक्शन का हुआ ऐलान, विदेशी धरती पर इस दिन लगेगी खिलाड़ियों पर बोली

IPL 2026 के ऑक्शन का हुआ ऐलान, विदेशी धरती पर इस दिन लगेगी खिलाड़ियों पर बोली

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Nov 13, 2025 08:06 pm IST,  Updated : Nov 13, 2025 08:13 pm IST

IPL 2026 के ऑक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। IPL के ऑक्शन की तारीख और वेन्यू का खुलासा हो गया है।

IPL 2026- India TV Hindi
IPL 2026 Image Source : PTI

IPL 2026 Auction Date and Venue: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के ऑक्शन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। IPL 2026 के ऑक्शन और वेन्यू का खुलासा हो गया है। IPL 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा। यह लगातार तीसरा साल होगा जब IPL की नीलामी भारत से बाहर आयोजित होगा। साल 2024 में ऑक्शन दुबई में हुआ था, जो पहली बार था जब यह किसी विदेशी सरजमीं पर आयोजित किया गया। इसके बाद 2025 सीजन का दो दिवसीय मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दाह में नवंबर 2024 में हुआ था।

15 नवंबर को होगा रिटेंशन लिस्ट का ऐलान

IPL 2026 का यह ऑक्शन सिर्फ एक दिन का होगा, जैसा कि हर मिनी ऑक्शन में होता है। सभी फ्रेंचाइजियों को अपने 2025 सीजन की टीम से किन खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन करना है, इसकी अंतिम सूची भारतीय समयानुसार 15 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक सौंपनी होगी। इसके बाद बोर्ड फ्रेंचाइजियों को एक रजिस्टर्ड खिलाड़ियों की सूची भेजेगा। इसके बाद सभी टीमें खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट करेंगी और इस तरह ऑक्शन पूल तय होगा। ट्रेडिंग विंडो ऑक्शन से एक सप्ताह पहले तक खुली रहेगी। इसके बाद यह फिर से शुरू होकर IPL 2026 के प्रारंभ से एक महीने पहले तक जारी रहेगी। हालांकि, 2026 ऑक्शन में खरीदे गए किसी खिलाड़ी को टीमें ट्रेड नहीं कर सकेंगी।

ऑक्शन से पहले IPL ट्रेड मार्केट में हलचल

IPL रिटेंशन से पहले अब तक 3 टीमों के बीच 2 ट्रेड की पुष्टि हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाला ट्रेड रहा शार्दुल ठाकुर का। मुंबई इंडियंस ने शार्दुल ठाकुर को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। इससे पहले शार्दुल लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा थे। वहीं, IPL रिटेंशन से पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने गुजरात टाइटंस की टीम से शेरफेन रदरफोर्ड को ट्रेड किया है। शेरफेन रदरफोर्ड IPL 2025 में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेले थे। तब उन्होंने कुल 291 रन बनाए थे। IPL 2026 का ऑक्शन कई मायनों में खास होने जा रहा है, क्योंकि सभी टीमें हालिया सीजन के प्रदर्शन को ध्यान में रखकर खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने की तैयार कर रही हैं।

यह भी पढ़ें:

टेस्ट सीरीज से पहले आई बुरी खबर, तेज गेंदबाज को लगी चोट

रोहित-विराट के सामने रहेगी ये सबसे बड़ी चुनौती, दिग्गज भारतीय बल्लेबाज ने किया खुलासा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल