1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL पॉइंट्स टेबल में बड़ा कन्फ्यूजन! पॉइंट और NRR बराबर, फिर भी RR से ऊपर क्यों CSK? जानिए पूरा गणित

IPL पॉइंट्स टेबल में बड़ा कन्फ्यूजन! पॉइंट और NRR बराबर, फिर भी RR से ऊपर क्यों CSK? जानिए पूरा गणित

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 18, 2026 05:53 pm IST,  Updated : May 18, 2026 05:53 pm IST

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के समान 12 पॉइंट और नेट रन रेट है। इसके बावजूद CSK पांचवें जबकि RR छठे स्थान पर है।

IPL Points Table- India TV Hindi
राजस्थान और चेन्नई Image Source : AFP

IPL 2026 के हर मुकाबले के साथ पॉइंट्स टेबल में टीमों के बीच अंतर बेहद कम होता जा रहा है। अब प्लेऑफ की रेस में हर रन और हर गेंद की अहमियत बढ़ गई है। इसी बीच पॉइंट्स टेबल को लेकर फैंस के बीच बड़ा कन्फ्यूजन देखने को मिला, जब चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बराबर पॉइंट और लगभग समान नेट रन रेट होने के बावजूद CSK को RR से ऊपर रखा गया। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा कैसे हुआ?

पॉइंट्स टेबल में राजस्थान से ऊपर CSK

फिलहाल IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स पांचवें स्थान पर है, जबकि राजस्थान रॉयल्स छठे नंबर पर मौजूद है। दोनों टीमों ने 12-12 मुकाबले खेले हैं और दोनों के खाते में 6 जीत व 6 हार हैं। इतना ही नहीं, दोनों के 12-12 पॉइंट्स भी हैं और पॉइंट्स टेबल में नेट रन रेट भी 0.027 दिखाई दे रहा है। यहीं से फैंस के बीच भ्रम शुरू हुआ। लेकिन असली कहानी दशमलव के बाद छिपी हुई है। दरअसल IPL पॉइंट्स टेबल में नेट रन रेट को केवल तीन दशमलव तक दिखाया जाता है, जबकि वास्तविक आंकड़े उससे कहीं ज्यादा लंबे होते हैं।

नेट रन रेट ने बढ़ाई धड़कनें

राजस्थान रॉयल्स का वास्तविक नेट रन रेट 0.02670848420776258 है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स का NRR 0.0270247695415129 है। यानी बेहद मामूली अंतर से CSK का नेट रन रेट RR से बेहतर है और इसी वजह से चेन्नई को पॉइंट्स टेबल में ऊपर रखा गया है। प्लेऑफ की लड़ाई की बात करें तो दोनों टीमों के लिए आने वाले मुकाबले करो या मरो जैसे होंगे। राजस्थान रॉयल्स लगातार तीन मैच हार चुकी है, लेकिन टीम अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। अगर RR को अंतिम चार में पहुंचना है, तो उसे अपने बाकी दोनों मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे।

अब राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 18 मई को खेला जाएगा। ऐसे में सभी की नजरें इस अहम मुकाबले पर टिकी होंगी, जहां हार और जीत दोनों प्लेऑफ समीकरण पूरी तरह बदल सकती हैं।

यह भी पढ़ें:

'फिट लग रहा हूं ना', NSG कमांडोज से मजाक करते नजर आए धोनी, IPL के बीच शूटिंग प्रैक्टिस का VIDEO वायरल

टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब से कब तक खेली जाएगी टेस्ट सीरीज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल