CSK vs RR Live Score: IPL 2026 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई की टीम इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए जेमी ओवरटन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 36 बॉल पर 43 रन आए। बाकी के CSK के बल्लेबाज इस मैच में फ्लॉप रहे। राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए।