1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RR vs SRH Live Score: कप्तान रियान सस्ते में लौटे पवेलियन, राजस्थान 200 के पार, यहां देखें लाइव स्कोर

RR vs SRH Live Score: कप्तान रियान सस्ते में लौटे पवेलियन, राजस्थान 200 के पार, यहां देखें लाइव स्कोर

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 25, 2026 06:37 pm IST,  Updated : Apr 25, 2026 09:11 pm IST

RR vs SRH live score, IPL 2026: IPL 2026 के 36वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने हैं। जयपुर में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हो रही है।

RR vs SRH- India TV Hindi
राजस्थान बनाम हैदराबाद Image Source : AFP

RR vs SRH live score, IPL 2026: IPL 2026 में खेल का रोमांच अपने चरम पर है और अब बारी है एक हाई-वोल्टेज मुकाबले की, जहां 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स का सामना 2016 की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हैदराबाद की टीम में 2 बदलाव हुए हैं। कप्तान पैट कमिंस की टीम में वापसी हो गई है। दिलशान मदुशंका की जगह पैट कमिंस आज खेल रहे हैं। वहीं, हर्ष दुबे की जगह प्रफुल्ल हिंगे आए हैं।

यह मैच IPL 2026 का पहला रीमैच भी है, जिसने इसे और दिलचस्प बना दिया है। इससे पहले 13 अप्रैल को हैदराबाद केराजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं। उस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 216 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 159 रन पर समेट दिया था और 57 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी।

फॉर्म की बात करें तो SRH इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दमदार जीत के बाद उतर रही है। टीम ने अब तक खेले गए 7 में से 4 मुकाबले जीते हैं और 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर काबिज है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स भी जबरदस्त लय में नजर आ रही है। टीम ने अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर आत्मविश्वास बढ़ाया है। RR ने 7 में से 5 मैच जीते हैं और 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या राजस्थान अपनी पिछली हार का बदला ले पाती है या फिर हैदराबाद एक बार फिर दबदबा कायम रखेगी। यह मुकाबला प्लेऑफ की दौड़ को और रोमांचक बनाने वाला है।

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा।

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल