1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 के शेड्यूल को लेकर आया बड़ा अपडेट, दो फेज में किया जा सकता है जारी

IPL 2026 के शेड्यूल को लेकर आया बड़ा अपडेट, दो फेज में किया जा सकता है जारी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 04, 2026 01:29 pm IST,  Updated : Mar 04, 2026 01:29 pm IST

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के शेड्यूल का इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री के साथ कर रहे हैं, जिसमें इसकी शुरुआत मार्च के आखिरी सप्ताह में हो सकती है। वहीं शेड्यूल का ऐलान 2 फेज में किया जा सकता है।

IPL 2026- India TV Hindi
इंडियन प्रीमियर लीग Image Source : AFP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज का सभी फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें इसकी शुरुआत मार्च महीने के आखिरी हफ्ते में होने की उम्मीद है। देश में कुछ राज्यों में चुनाव भी होने हैं जिनकी तारीखों का भी ऐलान किया जाना है, ऐसे में ये उम्मीद है कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल 2 फेज में शेड्यूल का ऐलान कर सकती है। इसमें दूसरे फेज के शेड्यूल का ऐलान चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद किया जाएगा, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा सके।

गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग के बाद हो सकता है शेड्यूल का ऐलान

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग जो 2 मार्च को हुई थी, उसमें उन्होंने पहले फेज के शेड्यूल को लगभग फाइनल कर दिया है, जिसका ऐलान 6 या 7 मार्च को किया जा सकता है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार गवर्निंग काउंसिल की सोमवार को हुई मीटिंग में उन्होंने आईपीएल 19वें सीजन के शेड्यूल को 2 फेज में रिलीज करने का फैसला लिया जिसमें पहले फेज का ऐलान इस हफ्ते के आखिर में किया जा सकता है। आरसीबी ने भी 3 मार्च को ऐलान कर दिया कि वह सीजन के अपने 5 मैच जिसमें शुरुआती मुकाबला भी शामिल है वह बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेंगे। ऐसे में इस सीजन का पहला मैच बेंगलुरु में होना तय हो गया है। वहीं कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी संतोष मेनन ने भी कन्फर्म किया कि बेंगलुरु में टूर्नामेंट फाइनल के साथ-साथ एक प्लेऑफ गेम भी होस्ट करेगा।

कैप्टन्स की मीटिंग के बारे में डिटेल्स अगले हफ्ते की जाएगी जारी

बीसीसीआई की तरफ से कुछ दिन पहले फ्रेंचाइजियों को दी गई जानकारी में बताया गया कि कैप्टन्स की मीटिंग के बारे में डिटेल्स अगले हफ्ते तक बता दी जाएंगी। IPL 2026 का पहला फेज शुरुआती 13 से 14 दिनों का हो सकता है। वहीं विदेशी खिलाड़ियों के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट आने वाले दिनों में एक बार में शेयर किए जाएंगे। इससे पहले ये जानकारी सामने आई थी कि आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 या 29 मार्च को सकती है।

ये भी पढ़ें

SA vs NZ: कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच का कैसा रहेगा मिजाज, टॉस की भूमिका रहेगी काफी अहम

वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय महिला टीम का एक और बड़ा कारनामा, इस नामचीन अवॉर्ड के लिए पहली बार हुई नॉमिनेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल