1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB vs SRH मैच में बारिश बनेगी विलेन? मुकाबले के दौरान कैसा रहेगा हैदराबाद का मौसम

RCB vs SRH मैच में बारिश बनेगी विलेन? मुकाबले के दौरान कैसा रहेगा हैदराबाद का मौसम

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 22, 2026 01:59 pm IST,  Updated : May 22, 2026 02:01 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 67वां मुकाबला 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के दौरान हैदराबाद का मौसम कैसा रहेगा यहां उसकी जानकारी दी गई है।

Rajiv Gandhi Stadium- India TV Hindi
राजीव गांधी स्टेडियम Image Source : AFP

RCB vs SRH weather report today: IPL 2026 के 67वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला SRH के होम ग्राउंड राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये हाई वोल्टेज मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है। सभी ये जानना चाहते हैं कि क्या इस मैच में बारिश खलल डालेगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि मैच के दौरान वहां का मौसम कैसा रहने वाला है।

मैच के दौरान कैसा रहेगा हैदराबाद का मौसम?

Accuweather की रिपोर्ट की माने तो फिलहाल मैच के दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। मुकाबले के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। लेकिन मैच से पहले यानी की शाम 6 बजे तक हैदराबाद में बारिश होने की पूरी संभावना है। दोपहर 2 बजे वहां बारिश होने के चांसेस लगभग 47 प्रतिशत है, वहीं 3 बजे से लेकर 4 बजे तक 51% बारिश होने की उम्मीद है। शाम 5 बजे 47 और शाम 6 बजे 29 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। अब ये बारिश मैच के दौरान खलल डालती है या नहीं ये देखने वाली बात होगी।

IPL 2026 में SRH को हरा चुकी है RCB

आपको बता दें कि इस आईपीएल सीजन में RCB और SRH की टीमें एक बार आमने-सामने हो चुकी हैं। उस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हराया था। तब RCB ने सिर्फ 15.4 ओवरों में 202 रनों का टारगेट हासिल कर लिया था। उस मैच में विराट कोहली ने नाबाद 69 और देवदत्त पडिक्कल ने 61 रनों की शानदार पारी खेली थी। ऐसे में आज के मैच में भी फैंस को विराट कोहली से एक बड़ी पारी की उम्मीद है।

पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में रहना चाहेगी दोनों टीमें

SRH और RCB के बीच खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीमों की नजरें पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह बनाने पर रहेगी। पॉइंट्स टेबल में फिलहाल बेंगलुरु (RCB) 18 पॉइंट्स और सबसे अच्छे नेट रन रेट (+1.065) के साथ पहले नंबर पर है। अगर शुक्रवार को RCB जीत जाती है, तो उसकी नंबर-1 पोजीशन पक्की हो जाएगी। इसके बाद उसे फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके (क्वालीफायर खेलने के) मिलेंगे। वहीं हैदराबाद को टॉप-2 में पहुंचने के लिए RCB के खिलाफ एक बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।

यह भी पढ़ें

गरीबी में आटा गीला... CSK को पहले मिली शर्मनाक हार, अब BCCI ने कप्तान समेत पूरी टीम पर लगाया जुर्माना

जीत के जश्न में डूबी GT को SRH का डर! क्या हैदराबाद करेगा गुजरात को टॉप-2 से बाहर?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल