Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में एक बार फिर युवा सितारों का जलवा देखने को मिलेगा, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा एक ऐसे खिलाड़ी की हो रही है, जो इतिहास रचने के बेहद करीब खड़ा है। दरअसल, 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में ऐसा कारनामा कर सकते हैं, जो उन्हें लीग के सबसे खास खिलाड़ियों की सूची में शामिल कर देगा। पिछले सीजन में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबको चौंकाने वाले सूर्यवंशी ने सबसे कम उम्र में IPL खेलने का रिकॉर्ड बनाया था और महज 35 गेंदों में शतक जड़कर IPL में दूसरी सबसे तेज सेंचुरी जड़ने का कारनामा भी किया था। अब IPL 2026 में उनके कंधों पर राजस्थान रॉयल्स की पारी का धमाकेदार आगाज करने पर होगी।
छोटी में उम्र में रचेंगे बड़ा इतिहास
इस सीजन सूर्यवंशी के पास IPL इतिहास के सबसे सफल टीनएज (13 से 19 साल) बल्लेबाज बनने का सुनहरा मौका है। मौजूदा समय में यह रिकॉर्ड पृथ्वी शॉ के नाम है, जिन्होंने 2018-19 के बीच 25 पारियों में 598 रन बनाए थे। सूर्यवंशी इस रिकॉर्ड की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने पिछले सीजन में सिर्फ 7 पारियों में 252 रन ठोक दिए थे, यानी वह इस बड़े कीर्तिमान के लगभग आधे रास्ते तक पहुंच चुके हैं। अगर वह इस सीजन में शानदार फॉर्म जारी रखते हैं, तो वह आसानी से इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। इस सीजन 347 रन बनाते ही वैभव सूर्यवंशी भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का कीर्तिमान ध्वस्त कर देंगे।
राजस्थान के सामने चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती
वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी उन्हें बाकी युवा खिलाड़ियों से अलग बनाती है। यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट ने इस बार भी उन्हें ओपनिंग की अहम भूमिका सौंपी है। IPL 2026 में अब सभी की नजरें इस युवा बल्लेबाज पर टिकी होंगी। क्या वैभव सूर्यवंशी इतिहास रच पाएंगे और पृथ्वी शॉ का रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे? इसका जवाब आने वाले कुछ मैचों में मिल जाएगा। IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स 30 मार्च को अपने अभियान का आगाज करेगी। राजस्थान की टीम गुवाहाटी में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करने उतरेगी। बता दें, राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान परांग के हाथों में है। वहीं, चेन्नई की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है।
यह भी पढ़ें
ODI World Cup 2027: आईसीसी ने बनाया खास प्लान, पहले से और बड़ा होगा वनडे विश्व कप
वैभव सूर्यवंशी का आएगा तूफान, कौन करेगा उनके साथ पारी का आगाज