IPL Auction 2025: IPL 2025 के मेगा ऑक्शन के पहले दिन की नीलामी पूरी हो चुकी है। पहले दिन ऑक्शन में 10 फ्रैंचाइजी के बीच खिलाड़ियों को खरीदने की होड़ मची। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को अपने टीम में शामिल किया है। वहीं ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपए में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने खेमे में शामिल किया है। सभी टीमें अधिकतम 25 खिलाड़ी और कम से कम 18 खिलाड़ी खरीद पाएंगी। वहीं पहले दिन डेविड वॉर्नर जैसा स्टार प्लेयर अनसोल्ड भी रहा है।