IPL 2025 में मुंबई इंडियंस का आगाज हार के साथ हुआ। टीम को पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। मुंबई के पास दूसरे मैच में जीत का खाता खोलने का मौका था लेकिन गुजरात ने टाइटन्स ने 36 रनों से जीत दर्ज करते हुए MI फैंस को तगड़ा झटका दे दिया। अब मुंबई की टीम को पहली जीत के लिए अपने तीसरे मैच का इंतजार करना होगा, जिसमें उसकी टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स से होगी। इस सीजन पहली बार मुंबई की टीम अपने घर यानी वानखेड़े स्टेडियम में खेलने उतरेगी। ये मुकाबला 31 मार्च को खेला जाएगा।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुकाबले हमेशा से फैंस के लिए रोमांचक रहे हैं। दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों के हेड-टू-हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी दिखाई देता है। अब तक के आंकड़े बताते हैं कि मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से मुंबई इंडियंस ने 23 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को 11 मैचों में सफलता मिली है। ये आंकड़े दर्शाते हैं कि मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले काफी प्रभावशाली रहा है। हालांकि, पिछले 5 मुकाबलों में KKR का पलड़ा भारी रहा है। मुंबई को सिर्फ 1 मैच में जीत नसीब हुई है।
बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले
वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबलों की बात करें तो यह मैदान बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। छोटी बाउंड्रीज और तेज आउटफील्ड के कारण यहां बड़े स्कोर बनते रहे हैं। हालांकि, शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है। IPL 2025 के 12वें मैच में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुंबई इंडियंस जीत का खाता खोलने में कामयाब रहती है या फिर कोलकाता नाइट राइडर्स बाजी मारती है।
स्क्वॉड
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह।
कोलकाता नाइट राइडर्स: रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसल, सुनील नरेन, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, मोईन अली, रोवमन पावेल, वेंकटेश अय्यर, लवनीथ सिसोदिया, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज, एनरिक नॉर्खिया, मयंक मार्कंडेय, स्पेन्सर जॉनसन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा।