1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद IPL को लेकर आई बड़ी खबर, दिल्ली और मुंबई की टीम के सामने खड़ा हुआ बड़ा संकट

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद IPL को लेकर आई बड़ी खबर, दिल्ली और मुंबई की टीम के सामने खड़ा हुआ बड़ा संकट

 Written By: Vanson Soral
 Published : May 07, 2025 02:57 pm IST,  Updated : May 07, 2025 02:57 pm IST

पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर सेना द्वारा मिसाइल हमले किए जाने के बाद देश के कई हवाई अड्डे बंद कर दिए गए हैं। इससे IPL टीमों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

DC vs MI- India TV Hindi
दिल्ली और मुंबई Image Source : AP

पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर भारत के मिसाइल हमले के बाद उत्तर भारत के कुछ हवाई अड्डों पर परिचालन रोक दिया गया है। इससे धर्मशाला का हवाई अड्डा भी शामिल है। धर्मशाला हवाई अड्डा अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जिससे IPL टीमों के सामने संकट खड़ा हो गया है। दरअसल, धर्मशाला में 8 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमें फिलहाल धर्मशाला में हैं और कल होने वाले मैच में शिरकत करती नजर आएंगी। असली समस्या इस मैच के बाद खड़ी होगी क्योंकि पंजाब टीम इस हफ्त के अंत तक धर्मशाला में ही रहेगी, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपना अगला मैच खेलने के लिए घर लौटना होगा। 

धर्मशाला में पंजाब से खेलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम 11 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। ऐसे में DC के खिलाड़ियों को दिल्ली लौटने में मुश्किल आ सकती है। हवाई अड्डा लंबे समय तक बंद रहने पर अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम को बस के जरिए दिल्ली वापस लाया जा सकता है, लेकिन ये इतना आसान नहीं होगा क्योंकि धर्मशाला से दिल्ली तक की दूरी लगभग 500 किमी. है और इस दूरी को तय करने में 10-11 घंटे का समय लगेगा, जो खिलाड़ियों काफी थकाने वाला होगा। 

मुंबई के सामने खड़ी हुई बड़ी परेशानी

दिल्ली के अलावा मुंबई टीम का यात्रा कार्यक्रम भी अभी अनिश्चित है। दिल्ली से भिड़ने के बाद पंजाब की टीम को मुंबई से धर्मशाला में 11 मई को अपना अगला मैच खेलना है और मुंबई इंडियंस की टीम फिलहाल मुंबई में ही है। अब देखना होगा कि मुंबई की टीम मैच से पहले धर्मशाला कब और कैसे पहुंचती है।

BCCI के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा कि इस समय कुछ भी साफ नहीं है । टीमों से बात चल रही है और वे भी विचार कर रहे हैं कि हवाई अड्डा बंद रहने पर धर्मशाला से दिल्ली वापिस कैसे आना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के लिये एक विकल्प बस से लौटने का है लेकिन सिर्फ टीमें नहीं बल्कि प्रसारण टीम और उपकरण भी हैं। 

देश के कई हवाई अड्डे बंद

गौरतलब है कि भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 ठिकानों पर मिसाइल हमले किये। इसके बाद से देश18 हवाई अड्डे बंद कर दिये गए हैं। इनमें श्रीनगर, जेह, जम्मू, अमृतसर, पठानकोट, चंडीगढ, जोधपुर, जैसलमेर, शिमला, धर्मशाला और जामनगर शामिल हैं।

(PTI Inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल