1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पैसों के मामले में IPL के आगे पानी भरता नजर आता है PSL, दोनों लीग के महंगे प्लेयर्स की रकम देख समझ आएगा अंतर

पैसों के मामले में IPL के आगे पानी भरता नजर आता है PSL, दोनों लीग के महंगे प्लेयर्स की रकम देख समझ आएगा अंतर

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Dec 17, 2025 09:09 pm IST,  Updated : Dec 17, 2025 09:09 pm IST

आईपीएल के 19वें सीजन के ऑक्शन के बाद से एकबार फिर से क्रिकेट जगत की इस टी20 लीग को लेकर चर्चा काफी देखने को मिल रही है, जिसमें सबसे बड़ा कारण प्लेयर्स को इसमें खेलने के लिए मिलने वाली रकम है।

IPL vs PSL- India TV Hindi
आईपीएल बनाम पीएसएल Image Source : PTI/AP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन को लेकर अबू धाबी में 16 दिसंबर को ऑक्शन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी 10 फ्रेंचाइजी अपने 25 खिलाड़ियों का पूल पूरा करने में कामयाब रहीं। इस बार आईपीएल के मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को लेकर पहले से ही चर्चा देखने को मिल रही थी और ऐसा ही ऑक्शन में देखने को भी मिला जब उन्हें केकेआर की टीम ने 25.20 करोड़ रुपये में अपना हिस्सा बनाया। वहीं इसके अलावा भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों को लेकर भी फ्रेंचाइजियों के बीच काफी दिलचस्पी देखने को मिली जिसमें प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा दोनों को 14.20 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना हिस्सा बनाया।

वहीं इसी के साथ वर्ल्ड क्रिकेट में एकबार फिर से आईपीएल में प्लेयर्स को मिलने वाली मोटी सैलरी को लेकर चर्चा काफी देखने को मिल रही है, जिसमें आईपीएल और पाकिस्तान सुपर लीग में प्लेयर्स को मिलनी वाले पैसों को लेकर बात की जाए तो उसमें साफतौर पर बड़ा अंतर देखने को मिलता है।

आईपीएल और पीएसएल के सबसे महंगे प्लेयर के बीच है बहुत बड़ा अंतर

साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग का पहला सीजन खेला गया था, जिसके बाद लगातार ये आगे ही बढ़ता गया जिसमें दुनिया भर के कई बड़े स्टार खिलाड़ी आईपीएल में खेलने का सपना जरूर देखते हैं। वहीं इसके मुकाबले पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर बात की जाए तो उसके अभी तक 10 सीजन हुए हैं लेकिन लोकप्रियता और पैसे दोनों ही मामले में वह बहुत ही पीछे नजर आती है। आईपीएल और पीएसएल दोनों ही टी20 लीग के अभी तक के ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी को लेकर अंतर देखा जाए तो वह काफी अधिक है। आईपीएल ऑक्शन में अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत हैं जिनको साल 2024 में हुए ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अपना हिस्सा बनाया था। वहीं पाकिस्तान सुपर लीग में सबसे महंगे खिलाड़ी को लेकर बात की जाए तो वह डेविड वॉर्नर हैं जिनको साल पीएसएल के 10वें सीजन में खेलने के लिए भारतीय रुपये के अनुसार कुल 2.57 करोड़ रुपये मिले थे।

इस बार दोनों टी20 लीग एक ही समय पर हो सकती हैं शुरू

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए इस बार आईपीएल और पीएसएल के शेड्यूल में भिड़ंत देखने को मिल सकती है जिसमें दोनों की शुरुआत मार्च महीने के आखिर हफ्ते में होगी। ऐसे में कई बड़े विदेशी खिलाड़ी जो आईपीएल के साथ पीएसएल में भी हिस्सा लेते हैं उनके लिए इस बार पाकिस्तान सुपर लीग में खेलना मुश्किल हो सकता है, जिसके चलते पीसीबी को एक और बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें

SRH ने इस खिलाड़ी पर खर्च किए 13 करोड़, अभी नाइट राइडर्स के लिए मचा रहा है बल्ले से धमाल

'मुझे नई जिंदगी मिली'- IPL ऑक्शन में CSK द्वारा खरीदे जाने के बाद सरफराज खान ने दिया ऐसा बयान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल