1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025 को लेकर BCCI ने लिया बड़ा फैसला, पहली बार ICC के इन नियमों का होगा पालन

IPL 2025 को लेकर BCCI ने लिया बड़ा फैसला, पहली बार ICC के इन नियमों का होगा पालन

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jan 13, 2025 08:05 am IST,  Updated : Jan 13, 2025 08:10 am IST

IPL 2025 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। IPL के अगले सीजन के आगाज की तारीख सामने आ गई है। साथ ही टूर्नामेंट में ICC का बड़ा नियम लागू होने जा रहा है।

IPL - India TV Hindi
आईपीएल Image Source : GETTY

IPL 2025 को लेकर बड़़ी खबर सामने आई है। BCCI ने IPL को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। IPL के 2025 सीजन का आगाज 21 मार्च से होगा जिसमें क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की आचार संहिता का पालन किया जायेगा। BCCI के उपाध्यक्ष और IPL के पूर्व अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ये जानकारी दी। राजीव शुक्ला के मुताबिक, IPL का आगामी सीजन 23 मार्च से शुरू होगा लेकिन गवर्निंग काउंसिल के एक वरिष्ठ सदस्य ने स्पष्ट किया कि यह 20 या 21 मार्च को ही शुरू होगी। 2025 सीजन में 74 मैच खेले जाएंगे, जो पिछले तीन सीजन के समान ही हैं।

ICC आचार संहिता का पालन करने का निर्णय रविवार, 12 जनवरी की बैठक के दौरान लिया गया। संचालन समिति के एक सदस्य ने गोपनीयता की शर्त पर कहा कि IPL में अब से लेवल एक, दो और तीन स्तर के उल्लघंन के लिए ICC द्वारा स्वीकृत जुर्माना लगाया जाएगा। इससे पहले IPL की अपनी आचार संहिता थी, लेकिन अब इसे ICC T20 अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार खेलने की शर्तों का पालन किया जाएगा। ये भी जानकारी सामने आई है कि वूमेन्स प्रीमियर लीग (WPL) का आयोजन चार शहरों में होगा।  WPL के मैच लखनऊ, मुंबई, बड़ौदा और बेंगलुरु में खेले जाएंगे। 2025 WPL 7 फरवरी से 2 मार्च के बीच आयोजित होने की उम्मीद है।

BCCI ने नियुक्त किया नया सचिव

BCCI की स्पेशन जनरल मीटिंग (SGM) में BCCI को नया सचिव भी मिल गया। देवजीत सैकिया और प्रभतेज सिंह भाटिया को निर्विरोध सचिव और कोषाध्यक्ष चुन लिया गया। जय शाह और आशीष शेलार के त्यागपत्र देने के बाद यह दोनों पद खाली पड़े थे। सैकिया और भाटिया इन खाली पदों के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण निर्विरोध चुने गए। पिछले महीने ICC चेयरमैन बनने के बाद शाह को सचिव पद छोड़ना पड़ा था जबकि शेलार ने महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद BCCI के कोषाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 

सैकिया असम और भाटिया छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। शाह के एक दिसंबर को ICC चेयरमैन बनने के बाद सैकिया सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारियां निभा रहे थे। वह संयुक्त सचिव थे और अब यह पद खाली हो गया है। सैकिया असम और भाटिया छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।

(PTI Inputs)

यह भी पढ़ें:

Champions Trophy के लिए वर्ल्ड चैंपियन टीम ने किया स्क्वाड का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान

ENG के खिलाफ T20 सीरीज में सूर्या के पास रोहित को पीछे करने का मौका, बस बनाने होंगे इतने रन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल