1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG सीरीज से पहले ईशान-तिलक का बड़ा बयान, बोले- रेड बॉल हो या T20, हम जानते हैं गियर कैसे बदलना है

IND vs AFG सीरीज से पहले ईशान-तिलक का बड़ा बयान, बोले- रेड बॉल हो या T20, हम जानते हैं गियर कैसे बदलना है

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 05, 2026 05:07 pm IST,  Updated : Sep 05, 2026 05:08 pm IST

ईशान किशन और तिलक वर्मा का मानना है कि दलीप ट्रॉफी 2026 के पांच दिवसीय फाइनल के तुरंत बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलना चुनौतीपूर्ण होगा। दलीप ट्रॉफी का फाइनल ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जाएगा।

Ishan kishan Tilak Varma- India TV Hindi
ईशान किशन और तिलक वर्मा Image Source : PTI

ईशान किशन और तिलक वर्मा का मानना है कि चेन्नई में होने वाले दलीप ट्रॉफी के पांच दिवसीय फाइनल मैच के तुरंत बाद दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलना थोड़ा मुश्किल होगा। उनका कहना है कि इस बदलाव के बावजूद वे टी-20 क्रिकेट में खुद को ढालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जाएगा। ईस्ट जोन की कप्तानी ईशान किशन और साउथ जोन की टीम तिलक वर्मा की अगुवाई में खेलेगी।

13 सितंबर को खेला जाएगा पहला टी20 मैच

ईशान किशन और तिलक वर्मा के अलावा ईस्ट जोन के उप-कप्तान वैभव सूर्यवंशी को भी इस व्यस्त शेड्यूल का सामना करना पड़ेगा। दलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच खत्म होने और अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज शुरू होने के बीच उन्हें सिर्फ तीन दिनों का ही वक्त मिलेगा। भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा। इसके लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान भी कर दिया है

रेड बॉल से टी20 फॉर्मेट में स्विच करने पर ईशान किशन ने क्या कहा?

ईशान किशन ने चेपॉक में दलीप ट्रॉफी फाइनल से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि खिलाड़ी के लिए सबसे जरूरी यह समझना है कि वह कौन सा फॉर्मेट खेल रहा है। उन्होंने माना कि जब आप अचानक टेस्ट मैच से टी-20 में आते हैं, जहां पहली ही गेंद से बड़े शॉट्स खेलने होते हैं। अपनी घरेलू टीम में लौटकर एक अलग भूमिका निभानी पड़ती है, तो यह थोड़ा मुश्किल हो जाता है। हालांकि उनका मानना है कि एक प्रोफेशनल खिलाड़ी होने के नाते परिस्थितियों के हिसाब से ढलना उनका काम है और जब आपको पहले से ही अपने इस बिजी शेड्यूल का पता हो, तो बहाने बनाने की कोई गुंजाइश नहीं रहती।

किशन ने आगे कहा कि बहाने बनाने से बेहतर है कि खिलाड़ी इस बात को लेकर मानसिक रूप से तैयार रहें कि आगे क्या होने वाला है। उन्होंने कहा कि दलीप ट्रॉफी के बाद उन्हें टी-20 खेलना है, जहां उनकी भूमिका पूरी तरह अलग होगी। हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच से पहले मिलने वाले दो दिनों का अभ्यास उनके हिसाब से खुद को ढालने के लिए काफी होगा।

तिलक वर्मा ने भी रखी अपनी राय

तिलक वर्मा का कहना है कि पिछले चार महीनों के अनुभव की वजह से वे किसी भी फॉर्मेट में खेलने के लिए तैयार हैं। उनका मानना है कि घरेलू क्रिकेट में हर तरह के माहौल में खेलने के कारण परिस्थिति से ढलना आसान हो जाता है। हालांकि पांच दिन का लंबा मैच खेलने के तुरंत बाद T20 टीम में शामिल होना थोड़ा कठिन जरूर होगा। लेकिन दिल्ली पहुंचकर दो दिन का आराम और प्रैक्टिस का समय मिलने से काम आसान हो जाएगा। मुझे पता है कि लगातार मैच खेलने के लिए दिमाग को कैसे तैयार रखना है।

यह भी पढ़ें

हरमनप्रीत कौर इतिहास रचने से एक कदम दूर, महिला-पुरुष T20I में यह उपलब्धि हासिल करने वाली बनेंगी पहली कप्तान

47 साल का कप्तान CPL में कर रहा है कमाल, टीम जीत चुकी है बैक टू बैक 5 मुकाबले

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल