1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय टीम में नहीं चुने जाने पर ईशान किशन ने तोड़ी चुप्पी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने के बाद दिया ऐसा बयान

भारतीय टीम में नहीं चुने जाने पर ईशान किशन ने तोड़ी चुप्पी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने के बाद दिया ऐसा बयान

 Published : Dec 19, 2025 11:03 am IST,  Updated : Dec 19, 2025 11:06 am IST

ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के फाइनल में अच्छा प्रदर्शन किया है और शतक जड़कर झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताई है।

ishan kishan- India TV Hindi
ईशान किशन Image Source : PTI

Ishan Kishan: ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड की टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया। टीम ने फाइनल में हरियाणा की टीम को 69 रनों से शिकस्त दी। झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 262 रन बनाए। इसके बाद हरियाणा की टीम सिर्फ 193 रनों पर ऑलआउट हो गई। झारखंड के लिए ईशान किशन ने बेहतरीन खेल दिखाया और खिताब दिलाने में अहम रोल अदा किया।

ईशान किशन ने कही ये बात

ईशान किशन ने कहा कि जब मेरा चयन भारतीय टीम में नहीं हुआ था, तो मुझे बहुत बुरा लगा। क्योंकि मैं अच्छा प्रदर्शन कर रहा था। लेकिन मैंने सोचा कि अगर इस तरह के प्रदर्शन से मेरा सेलेक्शन नहीं हुआ, तो शायद मुझे और मेहनत करनी होगी। मुझे अपनी टीम को जीत दिलानी होगी। शायद हमें एक यूनिट के रूप में बहुत ही अच्छा करना होगा। ईशान ने युवाओं को मैसेज देते हुए कहा कि निराशा आपको पीछे ले जाएगी। इसलिए आपको हमेशा ही कड़ी मेहनत जारी रखनी होगी और खुद पर भरोसा बनाए रखना होगा। प्लेयर्स को अपने टारगेट पर फोकस रखना होगा।

ईशान किशन ने कहा कि कई बार आप हमेशा ही अच्छे की उम्मीद करते हैं, लेकिन जब आपका नाम नहीं होता है, तो आपको बहुत बुरा लगता है। अब मैं उस स्थिति में नहीं हूं। इसके बाद उन्होंने कहा कि मेरा काम बस अच्छा प्रदर्शन करते रहना है।

फाइनल मुकाबले में लगाया दमदार शतक

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में ईशान किशन ने दमदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने 49 गेंदों में कुल 101 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। उनके आगे हरियाणा के गेंदबाज टिक नहीं पाए और उनकी वजह से ही झारखंड की टीम 262 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंच पाई। अच्छे खेल के लिए ईशान को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में ईशान ने बनाए सबसे ज्यादा रन

ईशान किशन की यह पारी ऐसे समय में आई है, जब कुछ ही दिनों में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम का ऐलान होने वाला है। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कमाल का खेल भी दिखाया था और मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 517 रन बनाने वाले प्लेयर भी रहे। अब ये देखने वाली बात होगी कि सेलेक्टर्स उन्हें चुनते हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें:

अंग्रेज कप्तान ने लगाई अपने टेस्ट करियर की सबसे धीमी फिफ्टी, 6 साल पुराना खराब रिकॉर्ड छूटा पीछे

India vs Sri Lanka U19 Asia Cup Semi Final live Score

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल