Tuesday, January 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PSL में शतक जड़ते ही इस खिलाड़ी ने किया कमाल, एक-साथ 5 भारतीय बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

PSL में शतक जड़ते ही इस खिलाड़ी ने किया कमाल, एक-साथ 5 भारतीय बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 में कराची किंग्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच मैच में रनों की बरसात देखने को मिली, जब मुल्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने शतक लगाया, तो वहीं कराची के लिए जेम्स विन्स ने भी सेंचुरी ठोकी।

Written By: Govind Singh @GovindS48617417
Published : Apr 13, 2025 12:20 pm IST, Updated : Apr 13, 2025 12:25 pm IST
जेम्स विन्स- India TV Hindi
Image Source : TWITTER जेम्स विन्स

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 में कराची किंग्स ने मुल्तान सुल्तांस की टीम को चार विकेट से हरा दिया। मैच में कराची की टीम के लिए जेम्स विन्स ने कमाल का प्रदर्शन किया और शतक जड़कर टीम के लिए सबसे बड़े हीरो साबित हुए। मुल्तान सुल्तांस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 234 रन बनाए थे। इसके बाद कराची ने जेम्स और खुशदिल शाह की पारियों की बदौलत टारगेट को आसानी से चेज कर लिया। 

जेन्स विन्स ने पांच भारतीय बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

जेम्स विन्स कराची किंग्स के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे और उन्होंने 43 गेंदों में कुल 101 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 4 चार छक्के शामिल रहे। जेम्स का पाकिस्तान सुपर लीग में ये पहला शतक है। वहीं टी20 क्रिकेट में उनका ये कुल सातवां शतक है। सेंचुरी जड़ने के साथ उन्होंने भारत के रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन को पीछे कर दिया है। इन पांचों भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 क्रिकेट में 6-6 शतक लगाए हैं।

महंगे साबित हुए जेम्स विन्स

जेम्स विन्स के अलावा कराची किंग्स के लिए खुशदिल शाह ने 60 रन बनाए। वहीं टिम सिफर्ट ने 32 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही कराची की टीम ने 19.2 ओवर्स में ही 235 रनों का टारगेट हासिल कर लिया। मुल्तान सुल्तांस के लिए आकिफ जावेद ने जरूर तीन विकेट हासिल किए, लेकिन वह बहुत महंगे साबित हुए और 41 रन लुटाए। उनके अलावा बाकी के बॉलर्स कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए।

रिजवान ने लगाया शतक

मुल्तान सुल्तांस के लिए मोहम्मद रिजवान ने अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 105 रन बनाए और पाकिस्तान सुपर लीग में अपना दूसरा शतक ठोका। उनके अलावा माइकल ब्रेसबेल ने 44 रन और कामरान गुलाम ने 36 रनों का योगदान दिया। रिजवान के शतक की बदौलत ही मुल्तान की टीम 20 ओवर्स में 234 रन बना सकी। कराची के लिए हसन अली, अब्बास अफरीदी और खुशदिल शाह ने एक-एक विकेट हासिल किया।

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली आज कैसे बनाएंगे रन? इस गेंदबाज के खिलाफ फूल जाते हैं उनके हाथ-पांव, इतनी बार कर चुका है आउट

3 छक्के लगाते ही केएल राहुल करेंगे ये बड़ा कारनामा, इस खास क्लब में मिलेगी एंट्री

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement