1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: बुमराह की गेंदों ने उगली आग, भौंचक्के रह गए वेस्टइंडीज के खिलाड़ी; देखें VIDEO

IND vs WI: बुमराह की गेंदों ने उगली आग, भौंचक्के रह गए वेस्टइंडीज के खिलाड़ी; देखें VIDEO

 Published : Oct 02, 2025 02:41 pm IST,  Updated : Oct 02, 2025 02:47 pm IST

जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में तीन विकेट हासिल किए हैं। उनकी यॉर्कर गेंदों का विरोधी बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था।

JASPRIT BUMRAH- India TV Hindi
जसप्रीत बुमराह Image Source : AP

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह की गिनती भारत के बेहतरीन प्लेयर्स में होती है और उन्होंने कई बार भारतीय टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी का नमूना पेश किया और उनकी वजह से ही विंडीज की टीम सिर्फ 162 रन ही बना पाई। पारी में बुमराह ने कुल तीन विकेट हासिल किए। उन्होंने दो शानदार यॉर्कर गेंदों पर विकेट चटकाए हैं। अब इन दोनों गेंदों का विकेट लेते हुए बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट किया है और लिखा है कि दो बेहतरीन गेंदें और समान रिजल्ट।

जस्टिन ग्रीव्स को दिखाई पवेलियन की राह

वेस्टइंडीज के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने 39वां ओवर फेंका। इस ओवर की आखिरी गेंद जस्टिन ग्रीव्स ने खेली, जिस पर वह क्लीन बोल्ड हो गए। बुमराह ने उन्हें यॉर्कर गेंद फेंकी, जिस पर वह चारों खाने चित गए। भारतीय गेंदबाज की इस बॉल का ग्रीव्स के पास कोई जवाब नहीं था। बुमराह की गेंद ऑफ स्टंप के बाहर गिरी और स्टंप ले उड़ी। ग्रीव्स सिर्फ गेंद को देखते रहे। फिर वह कुछ देर क्रीज पर ही खड़े जैसे यह क्या हुआ। उन्होंने मैच में 32 रन बनाए।

41वां ओवर में फेंकी सटीक यॉर्कर गेंद

इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने 41वां ओवर किया। इस ओवर की पहली गेंद नो बॉल थी। इसके बाद बुमराह की पहली लीगल डिलीवरी को वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जोहान लेने ने खेला। बुमराह ने उन्हें भी यॉर्कर गेंद फेंकी। गेंद उनके डिफेंस को भेदते हुए ऑफ और मिडिल स्टंप पर जा लगी। ऐसी सटीक यॉर्कर गेंद को देखकर वह भी हैरान थे। जोहान ने मैच में सिर्फ एक रन बनाया।

मोहम्मद सिराज ने हासिल किए चार विकेट 

वेस्टइंडीज की टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिककर बैटिंग नहीं कर पाया। इसी वजह से पूरी टीम सिर्फ 162 रन बना सकी। वेस्टइंडीज के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। उनके अलावा शे होप ने 26 रन बनाए। कप्तान रोस्टन चेज के बल्ले से 24 रन निकले। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए हैं। उनके अलावा बुमराह ने तीन और कुलदीप यादव ने दो विकेट चटकाए हैं।

यह भी पढ़ें:

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, भारत में ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज

पापा बना चुके 10000 से ज्यादा टेस्ट रन, बेटे से नहीं खुला खाता, भारत के खिलाफ बुरी तरह से फ्लॉप

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल