1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जसप्रीत बुमराह ने वापसी के साथ किया बड़ा कमाल, इंटरनेशनल क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले बने सिर्फ तीसरे गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह ने वापसी के साथ किया बड़ा कमाल, इंटरनेशनल क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले बने सिर्फ तीसरे गेंदबाज

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 15, 2026 01:58 pm IST,  Updated : Jul 15, 2026 01:58 pm IST

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में लंबे समय के बाद जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई जिसमें उन्होंने मुकाबले में एक विकेट लेने के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल की।

Jasprit Bumrah- India TV Hindi
जसप्रीत बुमराह Image Source : ANI

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ साल 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारियों को भी शुरू कर दिया। एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में लंबे समय के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी देखने को मिली। बुमराह ने इस मुकाबले से पहले अपना पिछला वनडे मैच साल 2023 के वर्ल्ड कप फाइनल में खेला था। बुमराह ने वापसी के साथ अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाया और 9 ओवर्स की बॉलिंग में सिर्फ 31 रन दिए तो एक विकेट लेने में भी कामयाब रहे। बुमराह ने इसी के साथ जहां वनडे फॉर्मेट में अपने 150 विकेट पूरे किए तो वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में टेस्ट, वनडे में 150 या उससे अधिक विकेट तो टी20 इंटरनेशनल में 100 प्लस विकेट लेने वाले सिर्फ तीसरे गेंदबाज बन गए।

बुमराह बने साउदी और शाकिब के स्पेशल क्लब का हिस्सा

जसप्रीत बुमराह की गिनती तीनों फॉर्मेट के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में की जाती है जिनका सामना करना बल्लेबाजों के लिए किसी भी हालात में आसान काम नहीं दिखा है। जसप्रीत बुमराह अब इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के टिम साउदी और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के साथ स्पेशल क्लब का हिस्सा बन गए हैं। जसप्रीत बुमराह के नाम जहां टेस्ट क्रिकेट में 234 विकेट दर्ज हैं तो वहीं वनडे में उनके नाम 150 विकेट हैं। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में बुमराह 121 विकेट ले चुके हैं। जसप्रीत बुमराह इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भी शामिल हैं जिसमें अभी तक कुल 5 गेंदबाज ही शामिल हैं।

दूसरे वनडे मैच में बुमराह के प्रदर्शन रहेगी नजरें

भारत और इंग्लैंड के बीच में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम की नजरें जहां सीरीज में अजेय बढ़त लेने पर रहेगी तो वहीं बुमराह के प्रदर्शन पर भी रहने वाली है। पहले वनडे मैच में भले ही वह सिर्फ एक विकेट लेने में कामयाब हो सके लेकिन नई गेंद से उनके खिलाफ इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के लिए खेलना काफी मुश्किल काम दिख रहा था।

ये भी पढ़ें

कप्तान और फॉर्मेट बदलते ही जीत गई टीम इंडिया, अब सीरीज विजय पर नजर

रोहित शर्मा सबसे लंबे समय तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले बने तीसरे भारतीय, टॉप पर सचिन तेंदुलकर का कब्जा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल