1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा सबसे लंबे समय तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले बने तीसरे भारतीय, टॉप पर सचिन तेंदुलकर का कब्जा

रोहित शर्मा सबसे लंबे समय तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले बने तीसरे भारतीय, टॉप पर सचिन तेंदुलकर का कब्जा

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 15, 2026 11:25 am IST,  Updated : Jul 15, 2026 11:25 am IST

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा बल्ले से भले ही सिर्फ 11 रन बनाने में कामयाब हो सके लेकिन जब वह मैदान पर खेलने उतरे तो इंटरनेशनल क्रिकेट में लंबे समय तक खेलने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : ANI

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच में 14 जुलाई को तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला एजबेस्टन के स्टेडियम में खेला गया, जिसमें इस मुकाबले को टीम इंडिया 6 विकेट से जीतने में कामयाब रही। इस मैच में सभी की नजरें सबसे ज्यादा टीम इंडिया के दो पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन पर थी, जिसमें दोनों ने ही निराश किया। रोहित शर्मा के बल्ले से पहले वनडे मैच में जहां सिर्फ 11 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं कोहली 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बावजूद रोहित शर्मा एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने में पहले वनडे मैच के दौरान जरूर कामयाब रहे। रोहित शर्मा अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा लंबे समय तक खेलने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर जहां सचिन तेंदुलकर का नाम है तो वहीं दूसरे नंबर पर मोहिंदर अमरनाथ काबिज हैं।

रोहित का 19 साल 21 दिन का हुए इंटरनेशनल करियर

इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा ने 23 जून 2007 को डेब्यू किया था, जिसके बाद से उन्होंने तीनों फॉर्मेट में अपने बल्ले का कमाल दिखाया है। मौजूदा समय में रोहित ने जहां टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है तो वहीं अभी वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं। रोहित शर्मा का इंटरनेशनल करियर देखा जाए तो वह 19 साल 21 दिन लंबा हो चुका है। रोहित जब पहले वनडे मैच में खेलने मैदान पर उतरे तो लाला अमरनाथ को पीछे छोड़ दिया जिनका इंटरनेशनल क्रिकेट 19 साल लंबा रहा। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज सचिन तेंदुलकर का इंटरनेशनल क्रिकेट 24 साल एक दिन लंबा रहा तो वहीं दूसरे नंबर पर काबिज मोहिंदर अमरनाथ 19 साल 310 दिन लंबा रहा है। ऐसे में यदि रोहित शर्मा अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक खेलने में कामयाब होते हैं तो वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे लंबे समय तक खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • सचिन तेंदुलकर - 24 साल एक दिन
  • मोहिंदर अमरनाथ - 19 साल 310 दिन
  • रोहित शर्मा - 19 साल 21 दिन
  • लाला अमरनाथ - 19 साल
  • आशीष नेहरा - 18 साल 250 दिन
  • श्रीनिवास वेंकटराघवन - 18 साल 214 दिन

साल 2016 के बाद सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 259 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए जीत हासिल की, जिसमें साल 2016 के बाद सिर्फ दूसरी बार ऐसा हुआ है जब टीम इंडिया ने किसी वनडे मुकाबले में 250 या उससे अधिक का टारगेट चेज किया है जब रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही बल्लेबाज 50 या उससे अधिक रन बनाने में कामयाब नहीं हो सके हैं। इससे पहले साल 2022 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में 260 रनों के टारगेट का पीछा किया था और इस मैच में रोहित और कोहली ने 17-17 रनों की पारी खेली थी।

ये भी पढ़ें

अक्षर पटेल ने 4 विकेट और 57 रन बनाने के साथ किया बड़ा कारनामा, सचिन-गांगुली के स्पेशल क्लब का बने हिस्सा

शुभमन गिल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, कोहली के बाद घर के बाहर एक वेन्यू पर 500 प्लस रन बनाने वाले बने दूसरे भारतीय कप्तान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल