1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जसप्रीत बुमराह ने छोड़ दिया लसिथ मलिंगा को पीछे, एक विकेट लेते ही रचा इतिहास

जसप्रीत बुमराह ने छोड़ दिया लसिथ मलिंगा को पीछे, एक विकेट लेते ही रचा इतिहास

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 27, 2025 07:01 pm IST,  Updated : Apr 27, 2025 07:01 pm IST

MI vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जैसे ही एडन माक्ररम का विकेट हासिल किया उसी के साथ उन्होंने एक बड़ा कारनामा भी कर दिया।

Jasprit Bumrah- India TV Hindi
जसप्रीत बुमराह Image Source : INDIA TV

आईपीएल 2025 का 45वां लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 215 रनों का स्कोर बनाया है। वहीं इस मैच में जैसे ही मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी शुरू हुई उसी के साथ जसप्रीत बुमराह ने एडन माक्ररम का विकेट हासिल करने के साथ एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। बुमराह अब आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

बुमराह ने लसिथ मलिंगा को छोड़ा पीछे

मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह से पहले सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में लसिथ मलिंगा का नाम था जिन्होंने आईपीएल में मुंबई की टीम से खेलते हुए 170 विकेट हासिल किए थे। वहीं अब बुमराह ने उन्हें इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। लसिथ मलिंगा ने जहां 122 मैचों में 170 विकेट हासिल किए थे तो वहीं जसप्रीत बुमराह ने उन्हें अपने आईपीएल के 139वें मैच में पीछे छोड़ने का काम किया है। बुमराह का आईपीएल में गेंद से अब तक लगभग 22 का औसत देखने को मिला है। वहीं उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 10 रन देकर 5 विकेट हासिल किए हैं।

सुनील नारायण के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बुमराह

इंडियन प्रीमियर लीग में किसी एक टीम से खेलते हुए अब तक सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने के मामले में सुनील नारायण पहले नंबर पर काबिज हैं। सुनील नारायण ने कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से आईपीएल में 185 मैच खेले हैं, जिसमें वह 187 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे हैं। वहीं इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं, जिसमें उनके नाम 171 विकेट दर्ज हैं जो उन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल में खेलते हुए हासिल किए हैं।

आईपीएल में एक टीम से खेलते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • सुनील नारायण (कोलकाता नाइट राइडर्स) - 187 विकेट
  • जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस) - 171 विकेट
  • लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडियंस) - 170 विकेट
  • भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद) - 157 विकेट
  • ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स) - 140 विकेट

ये भी पढ़ें

भारतीय टीम ने जीत के साथ की शुरुआत, श्रीलंका को 9 विकेट से दी एकतरफा मात

रोहित-विराट से आगे निकले सूर्यकुमार, ऐसा करने वाले बने सबसे तेज भारतीय, ऑरेंज कैप पर भी किया कब्जा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल