1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जसप्रीत बुमराह को ICC ने इस अवॉर्ड के लिए किया नोमिनेट, जीतने के लिए 2 प्लेयर्स से कड़ी टक्कर

जसप्रीत बुमराह को ICC ने इस अवॉर्ड के लिए किया नोमिनेट, जीतने के लिए 2 प्लेयर्स से कड़ी टक्कर

 Published : Jan 07, 2025 04:35 pm IST,  Updated : Jan 07, 2025 04:42 pm IST

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में अच्छा प्रदर्शन किया था और अब उन्हें आईसीसी के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नोमिनेट किया गया है।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह- India TV Hindi
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह Image Source : GETTY

Jasprit Bumrah Nomination ICC Player Of The Month For December 2024: जसप्रीत बुमराह की गिनती बेहतरीन गेंदबाजों होती हैं। उनकी यॉर्कर गेंद का टेस्ट क्रिकेट में कोई भी सानी नहीं है। वह अपनी गेंदबाजी से कई बार विरोधी टीमों को ध्वस्त कर चुके हैं। इसकी वानगी हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुजरी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में देख चुके हैं। वह दोनों टीमों की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर थे। उन्होंने कुल 32 विकेट अपने नाम किए थे। वह भी तब जब पांचवें टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने गेंदबाजी नहीं संभाली थी। वरना उनके विकेट की संख्या और ज्यादा हो सकती थी। अब आईसीसी ने उन्हें दिसंबर 2024 महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नोमिनेट किया है। उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और साउथ अफ्रीका के डेन पैटरसन को भी नोमिनेशन मिला है। 

जसप्रीत बुमराह ने किया शानदार प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दिसंबर के महीने में तीन टेस्ट मैचों में 14.22 की शानदार औसत से 22 विकेट लिए। ब्रिसबेन और मेलबर्न में उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना पेश किया था। उनकी गेंदबाजी की वजह से ही कई मौकों पर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी। दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला। वहीं उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें  आईसीसी टेस्ट प्लेयर रैंकिंग में किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे अधिक रेटिंग अंक भी दिलाए। वह पहले नंबर पर हैं और उनके 907 रेटिंग अंक हैं। 

कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया को जिताई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में गेंद और बल्ले से दमदार खेल दिखाया और ऑस्ट्रेलिया को BGT दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने दिसंबर महीने में भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों में 17.64 की प्रभावशाली औसत से 17 विकेट लेकर अपनी शानदार फॉर्म का प्रदर्शन किया। मेलबर्न में हुए टेस्ट मैच में उन्होंने 49 और 41 रन की अहम पारियां खेलकर बल्ले से भी योगदान दिया और गेंदबाजी से 6 विकेट भी लिए। 

साउथ अफ्रीकी टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है और इसका बड़ा श्रेय तेज गेंदबाज डेन पैटरसन को जाता है। उन्होंने श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट हॉल हासिल किए। उन्होंने दिसंबर महीने में दो टेस्ट मैचों में 16.92 की औसत से 13 विकेट लिए। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि अवॉर्ड किसके हाथ लगता है।  

यह भी पढ़ें: 

रवि शास्त्री ने ऐसी बात कहकर मचा दी सनसनी, क्या BCCI से हो गई ये बड़ी भूल

Champions Trophy 2025: क्या इस टीम से नहीं खेलेगा इंग्लैंड? UK में खड़ा हुआ नया बवाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल