1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Jasprit Bumrah : जसप्रीत बुमराह ने सोशल मीडिया पर लिखी दिल की बात, जानिए क्या कहा

Jasprit Bumrah : जसप्रीत बुमराह ने सोशल मीडिया पर लिखी दिल की बात, जानिए क्या कहा

 Published : Oct 04, 2022 11:51 am IST,  Updated : Oct 04, 2022 11:57 am IST

Jasprit Bumrah : टी20 विश्व कप 2022 से बाहर होने के बाद जसप्रीत बुमराह का पहला रिएक्शन सामने आया है।

Jasprit Bumrah- India TV Hindi
Jasprit Bumrah Image Source : TWITTER/@BCCI

Highlights

  • टी20 विश्व कप 2022 से बाहर होने के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर आए
  • सोशल मीडिया के माध्यम से जसप्रीत बुमराह ने कही अपने दिल की बात
  • बीसीसीआई की ओर से सोमवार शाम को किया गया है बाहर होने का ऐलान

Jasprit Bumrah : टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी20 विश्व कप 2022 से बाहर हो गए हैं। सोमवार शाम को ही बीसीसीआई की ओर से ऐलान किया गया था कि जसप्रीत बुमराह अब इस साल का विश्व कप नहीं खेल पाएंगे। इससे भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। अब बीसीसीआई की ओर से अधिकारिक ऐलान हो जाने के बाद जसप्रीत बुमराह खुद भी सोशल मीडिया पर आए हैं और अपने दिल की बात लिखी है। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि  जसप्रीत बुमराह कब तक टीम इंडिया के लिए वापसी कर खेलते हुए दिखाई देंगे। जसप्रीत बुमराह ने जो लिखा है, उसे आज आपको पढ़ना चाहिए और उसे समझना भी चाहिए। 

Jasprit Bumrah
Image Source : TWITTERJasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह ने टीम से बाहर होने पर जताया दुख 

जसप्रीत बुमराह ने अब से कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर आकर कहा कि मैं इस बात से दुखी हूं कि इस बार टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं बनूंगा। लेकिन अपने शुभचिंतकों से मिली शुभकामनाओं और उनके समर्थन के लिए मैं उनका आभारी हूं। उन्होंने आगे लिखा है कि जैसे ही वे ठीक होंगे, ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के लिए चीयर करत हुआ दिखूंगा। ट्विटर पर जैसे ही बुमराह ने अपनी बात लिखी, उसके के बाद तेजी से ये ट्वीट वायरल हो गया और लोग इसे खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं और लगातार अपनी भी बात लिख रहे हैं। 

एशिया कप 2022 से भी बाहर थे जसप्रीत बुमराह 
जसप्रीत बुमराह टी20 विश्व कप के लिए चुने गए थे। वे भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही सीरीज में भी टीम इंडिया के मैंबर थे, लेकिन इससे पहले ही उनकी चोट उबर आई और उन्हें रेस्ट देने का ऐलान किया गया, लेकिन जब लगा कि चोट गंभीर है तो उन्हें टी20 विश्व कप से भी बाहर कर दिया गया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई टी20 सीरीज में भी उन्होंने दो ही मैच खेले थे, लेकिन दक्षिण अफ्रीका सीरीज का एक भी मैच वे नहीं खेल पाए हैं। इस बीच अब जल्द ही जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान किया जाना बाकी है, माना जा रहा है कि जब तक भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी, उससे पहले ही किसी खिलाड़ी के नाम की घोषणा की जाएगी। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

T20 World Cup 2022 : जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा ये खिलाड़ी, सिराज भी जाएंगे साथ!

Jasprit Bumrah: बुमराह के बाहर होने पर बुरी तरह भड़के फैंस, लोग बोले- सिर्फ IPL खेलने को रहते हैं फिट

T20 World Cup 2022: जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप से हुए बाहर, BCCI ने किया कंफर्म; रिप्लेसमेंट पर कही ये बात

T20 World Cup 2022 : टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे ये तीन खिलाड़ी

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल